Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
10 Jan 2024 · 1 min read

श्री राम अमृतधुन भजन

💐श्री राम अमृत भजन💐】
1】हो.. विष्णु रूप अवतरण राम का, राम है दीपक अवध धाम का
राम सिया राम सिया राम जय श्री राम, राम सिया राम सिया राम जय श्री राम
2】हो.. राम नाम में शक्ति भारी, राम से तर गए सब नर नारी
राम सिया राम हैं मर्यादा के धाम, राम सिया राम बनायें सबके बीगडे़ काम
3】हो.. राम नाम का सत्य से नाता, रामनाम से प्राणी भव तर जाता
जय रघुनंदन जय रघुनाँँथ, राम भक्त पे ना आए आँँच
4】हो.. मातापिताके राम आज्ञाकारी, रामप्रभुको चाहे सृष्टि सारी
राम नाम मुक्ति का धाम, राम नाम ना समझो आम
5】हो.. केवट राम ने गले लगाया, अंखियोंमें केवट जल भर लाया
पहले चरण पखारो राम, फिर नौका में रखियों पाम
6】हो.. गुरु विश्वामित्र राम बुलाये, पत्थरकी नार अहिल्या के दर्श कराये
अपने चरण लगाओ राम, देवी अहिल्या का हो कल्यान
7】हो.. शबरी राम की बाट निहारे, कब आओगे प्रानन प्यारे
शबरी के दर आए राम, शबरी करे कोटि प्रणाम
8】हो.. राम नाम से पत्थर तैरे, सागर जल पर पत्थर ठहरे
रामसेतु बनकर तैयार, वानर करें राम जयकार
लेखक:- खैम सिंह सैनी, मो.न. 92660 34599

Loading...