Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Oct 2023 · 4 min read

दादी माँ – कहानी

यादव जी एक प्रशासनिक पद पर कार्यरत थे | घर में माता जी साथ थीं , पत्नी संतोषी और दो बच्चे रीमा और राघव | एक बहन प्रियंका जिसकी शादी हो चुकी थी | पिता बचपन में ही दुनिया से विदाई ले चुके थे | पिताजी भी सरकारी नौकरी में थे सो ,पिताजी की पेंशन भी माँ को मिल रही थी | घर में किसी भी प्रकार के संसाधनों की कोई कमी नहीं थी | दोनों बच्चे रीमा और राघव पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और साथ ही संस्कारी भी | माँ अपनी पेंशन में से कुछ राशि अपने पास रख लेती थी ताकि जब भी प्रियंका घर आये तो उसके सम्मान में कोई कोई कमी न हो साथ ही उन्हें अपने पोता – पोती से भी लगाव था और उनकी छोटी – छोटी जरूरतों को वे स्वयं ही पूरा कर देती थीं | माँ को अच्छा खाना बहुत पसंद था और साफ़ सुथरे कपड़े पहनना | छुट्टियों में धार्मिक स्थल घूमना उन्हे बहुत पसंद था |
यादव जी वैसे तो अपनी माँ से बहुत प्यार करते थे किन्तु उनकी पत्नी संतोषी को अपनी सास से ज्यादा लगाव नहीं था | महीने की पहली तारीख उसे हमेशा याद रहती थी जब उसकी सास को पेंशन मिलती थी | अपनी सास की सेवा करने में उसे कोई ख़ास रूचि नहीं थी | माँ का तीर्थ यात्रा पर पैसे खर्च करना उसे बिलकुल पसंद नहीं था | शुरू – शुरू में तो यादव जी अपनी पत्नी का विरोध किया करते थे किन्तु समय बीतते – बीतते उनका व्यवहार भी अपनी पत्नी जैसा हो गया | वे चाहकर भी अपनी पत्नी का विरोध नहीं कर पाते थे |
दोनों बच्चे अपने माता – पिता के व्यवहार से परिचित थे | दादी को न तो समय पर कोई खाना देता था न ही उनका ख़ास ध्यान रखा जाता था | जिस दिन बच्चों की स्कूल की छुट्टी होती वे दोनों अपनी दादी का पूरा – पूरा ख्याल रखते | माँ से छुप – छुपकर वे दादी को उनके पसंद की चीजें लाकर दिया करते थे | वे दादी को समय पर खाना देते और उनकी सभी जरूरतों का ख्याल रखते | यह सब रीमा और राघव की माँ को बिलकुल पसंद नहीं लगता था | वह शाम को यादव जी के आते ही बच्चों की सारी बातें बता दिया करती थी | बस फिर क्या , यादव जी का सारा गुस्सा बच्चों और माँ पर निकलता |
बच्चों को अपनी दादी के साथ होने वाले व्यवहार से कोफ़्त होने लगी थी | उन्होंने अपनी माँ और पिताजी को सबक सिखाने की सोची | उन्होंने दादी के साथ मिलकर एक योजना बनायी और उस पर अमल करने की तयारी कर ली | अगले दिन वे सब बहाना बनाकर घर से चले गए |

शाम को जब यादव जी ड्यूटी से वापस आये तो उन्होंने घर में माँ और बच्चों को नहीं देखा तो सोचने लगे कि आखिर , माँ और बच्चे कहाँ चले गए ?

सोच में पड़े यादव जी ने अपनी पत्नी से पूछा | पर कोई जवाब नहीं मिला |

सर पर हाथ रखे यादव जी सोच रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि माँ और बच्चे बिना बताये घर से चले गए |

यादव जी की पत्नी को इस बात की चिंता सता रही थी कि यदि सासू माँ वापस नहीं आयीं तो उनकी पेंशन हाथ से निकल जायेगी |

यादव जी ने अपनी ओर से बहुत कोशिश की किन्तु उन्हें अपनी माँ की कोई जानकारी न मिल सकी | उन्होंने पुलिस थाने में जाने की सोची | बीच रास्ते में उन्हें उनके ही विभाग के मिश्रा जी मिल गए | उन्होंने यादव जी की परेशानी को भांप लिया और पूछा कि यादव जी किस परेशानी में हो भाई |

यादव जी ने सारी बातें मिश्रा जी को बता दीं |

मिश्रा जी ने यादव जी को बताया कि मैंने आपके बच्चों और आपकी माताजी को प्रिंस कॉलोनी के पास देखा है | मेरी उनसे नमस्ते भी हुई | पर मुझे भान नहीं था कि ऐसी कोई बात हुई है |

यादव जी अपने मित्र मिश्रा जी के साथ उसी जगह पर जा पहुंचे जहां उनकी माताजी और बच्चों को मिश्रा जी ने देखा था | यादव जी की साँसे कमजोर होती जा रहीं थीं | उन्होंने पूरी कोशिश की और अपनी माताजी तथा बच्चों को ढूंढ लिया | वे उनके पैरों में पड़ गए और उनसे अपने किये की माफ़ी मागने लगे | पर उनकी माँ और बच्चों ने साफ़ – साफ़ मना कर दिया कि वे घर नहीं जायेंगे | मिश्रा जी ने भी काफी कोशिश की किन्तु वे भी निराशा के साथ वापस हो लिए |

यादव जी अपना सा मुंह लेकर घर वापस आ गए | आते ही उनकी पत्नी ने सासू माँ और बच्चों के बारे में पूछा | किन्तु आशाजनक जवाब नहीं मिला | अब उनकी , सासू माँ और बच्चों को लेकर हालत भी खराब होने लगी उन्हें भी अपने किये पर अफ़सोस होने लगा | उन्होंने यादव जी से कहा कि वे खुद सासू माँ और बच्चों को मनाकर घर ले आएँगी |

यादव जी और उनकी पत्नी दोनों माँ और बच्चों के पास जा पहुंचे किन्तु वहां पुलिस को देख वे घबरा गए | पुलिस ने उनके आते ही यादव जी और उनकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया | वे दोनों माँ और बच्चों के पैरों में पड़ गए | और माफ़ी मांगने लगे और वादा किया कि आज के बाद उन्हे शिकायत का मौका नहीं देंगे | पुलिस वालों ने बच्चों और उनकी दादी माँ से पूछा कि आप बताएं आगे क्या करना है | इन दोनों को छोड़ दें या ले जाए पुलिस थाने और डाल दें जेल में | .

माँ अपने बच्चों को जेल कैसे भेज सकती है | माँ ने अपने बेटे और बहु को माफ़ कर दिया किन्तु घर न जाने की जिद पर टिकी रहीं | बेटे और बहु की बहुत कोशिश के बाद वे घर जाने को राजी हुईं |

बच्चों और दादी माँ की नकली पुलिस वाली योजना रंग लायी | आज वे ख़ुशी – ख़ुशी अपने बेटे और बहु के साथ रह रही हैं |

4 Likes · 2 Comments · 662 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all

You may also like these posts

मैं खुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है; जिसका जवाब चाहिए,
मैं खुद भी सोचता हूँ ये क्या मेरा हाल है; जिसका जवाब चाहिए,
पूर्वार्थ देव
तनाव
तनाव
OM PRAKASH MEENA
हम करना कुछ  चाहते हैं
हम करना कुछ चाहते हैं
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
#एक_सच-
#एक_सच-
*प्रणय प्रभात*
- बेहिसाब मोहब्बत -
- बेहिसाब मोहब्बत -
bharat gehlot
नंबर पुराना चल रहा है नई ग़ज़ल Vinit Singh Shayar
नंबर पुराना चल रहा है नई ग़ज़ल Vinit Singh Shayar
Vinit kumar
*खो दिया है यार को प्यार में*
*खो दिया है यार को प्यार में*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
दोनों हाथों की बुनाई
दोनों हाथों की बुनाई
Awadhesh Singh
जब बात नई ज़िंदगी की करते हैं,
जब बात नई ज़िंदगी की करते हैं,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
एक शे'र
एक शे'र
रामश्याम हसीन
मां
मां
Sanjay ' शून्य'
मेरी कहानी
मेरी कहानी
Seema Verma
हर इंसान के काम का तरीका अलग ही होता है,
हर इंसान के काम का तरीका अलग ही होता है,
Ajit Kumar "Karn"
पहले नदियां थी , तालाब और पोखरें थी । हमें लगा पानी और पेड़
पहले नदियां थी , तालाब और पोखरें थी । हमें लगा पानी और पेड़
ब्रजनंदन कुमार 'विमल'
भोले भक्त को भूल न जाना रचनाकार अरविंद भारद्वाज
भोले भक्त को भूल न जाना रचनाकार अरविंद भारद्वाज
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
भोर में योग
भोर में योग
C S Santoshi
I know
I know
Bindesh kumar jha
श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि
नेताम आर सी
नित्य रहो़ं रत साधना, त्याग सभी संताप।
नित्य रहो़ं रत साधना, त्याग सभी संताप।
संजय निराला
"नमक का खारापन"
Dr. Kishan tandon kranti
बता दिया करो मुझसे मेरी गलतिया!
बता दिया करो मुझसे मेरी गलतिया!
शेखर सिंह
यूं ही कोई लेखक नहीं बन जाता।
यूं ही कोई लेखक नहीं बन जाता।
Sunil Maheshwari
आप खामोश क्यों हो
आप खामोश क्यों हो
gurudeenverma198
रमेशराज के वर्णिक छंद में मुक्तक
रमेशराज के वर्णिक छंद में मुक्तक
कवि रमेशराज
To my old self,
To my old self,
पूर्वार्थ
वो नींदों में आकर मेरे ख्वाब सजाते क्यों हैं।
वो नींदों में आकर मेरे ख्वाब सजाते क्यों हैं।
Phool gufran
जो हुक्म देता है वो इल्तिजा भी करता है
जो हुक्म देता है वो इल्तिजा भी करता है
Rituraj shivem verma
सत्य
सत्य
लक्ष्मी सिंह
अम्बर जब जब रोया होगा,रातें तब चिल्लाई होंगी...
अम्बर जब जब रोया होगा,रातें तब चिल्लाई होंगी...
दीपक झा रुद्रा
वर्तमान के दौर में लोग धन की पावर दिखाकर बड़े बुजुर्गों के स
वर्तमान के दौर में लोग धन की पावर दिखाकर बड़े बुजुर्गों के स
Rj Anand Prajapati
Loading...