Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Oct 2023 · 1 min read

■ गीत / पधारो मातारानी

#भक्तिगीत
■ अभिनंदन मातु भवानी का
【प्रणय प्रभात】
◆भोले शिव की पटरानी का।
अभिनंदन मातु भवानी का।।

◆ बन बटुक संग भैरव आते,
हनुमन्त वीर ध्वज लहराते।
नव रूपों में दर्शन देती,
हर पीर भगवती हर लेती।।
हिल-मिल दरबार सजाओ सब,
सौभाग्य मिला अगवानी का।
अभिनंदन मातु भवानी का।।

◆ मंगल-घट घर-घर स्थापित,
है शक्ति प्रतिष्ठा सत्यापित।
पग-पग पर भाव सुमन धरतीं
चौसठ जोगन नर्तन करतीं।।
अगहन की मंद पवन करती,
स्वागत माता
महारानी का।
अभिनंदन मातु भवानी का।।

◆ जो चाहो विघ्न-रहित पथ हो,
मन में यदि कोई मनोरथ हो।
एक ज्योति प्रज्ज्वलित कर देना,
अरदास चरण में धर देना।।
कैलाश से आईं
धरती पर,
माँ भाव लिए वरदानी का।
अभिनंदन मातु भवानी का।।

■प्रणय प्रभात■
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

Loading...