Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Sep 2023 · 1 min read

जन मन में हो उत्कट चाह

जन मानस तक पहुंचे
मेरे संदेशों का निष्कर्ष
उनके मन को करें वो
सब शिद्दत से ही स्पर्श
लोकतंत्र में कायम रहे
जन जन का विश्वास
नियम कानूनों के प्रति
हो धनात्मक अहसास
एक दूजे के मान सम्मान
का रखें सभी सदा ख्याल
भरे समाज में मन से करें
सभी सच का इस्तकबाल
नकारात्मकता का तनिक
भी कहीं दिखे ना प्रभाव
सभी लोग समझ बूझकर
लाएं क्षेत्र में सही बदलाव
खुशहाली और विकास की
जन मन में हो उत्कट चाह
तभी सब परस्पर मिलकर
ढ़ूंढ़ सकेंगे समृद्धि की राह
हे प्रभु देश के लोगों के मन
में भरिए समतायुक्त विचार
एक दूजे के अहसासों को
समझ करें वो सही व्यवहार

Loading...