Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Aug 2023 · 1 min read

चन्द्रयान 3

इसरो ने है रच दिया, एक नया इतिहास।
कभी बसेंगे चाँद पर, हुआ आज विश्वास।।
हुआ आज विश्वास, रही ना अब वो दूरी।
पहुँचा अपना यान, चन्द्र के दक्षिण धूरी।
हैं मामा अब पास, कहो सबसे यह मितरों।
करे देश अभिमान, बढ़े नित यूं ही इसरो।
✍️जटाशंकर”जटा”
इसरो टीम सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई, ढ़ेरों शुभकामनाएं।
#जय हिन्द#
23/08/2023

Loading...