Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Apr 2023 · 1 min read

प्यार की स्टेजे (प्रक्रिया)

अभी थोड़ा सा प्यार हुआ है,
अभी थोड़ा सा इकरार हुआ है।
देखते है आगे आगे होता है क्या,
अभी मोहब्बत का इजहार हुआ है।

थोड़ा सा इंतजार ख़तम हुआ है,
थोड़ा सा इनकार ख़तम हुआ है।
आएगी धीरे धीरे लाइन पर वे,
थोड़ा सा खतरा खतम हुआ है।।

अभी थोड़ा सा प्यार बाकी है,
अभी थोड़ा सा इंतजार बाकी है।
हम तो उनको दिल दे बैठे हैं,
अभी उनकी जरा हां बाकी है।।

दोनों का दिल बेकरार होने लगा है,
एक दूजे का इंतजार होने लगा है।
काटे नहीं कटती उनकी दिन रात,
एक दूजे का दिल बैचैन होने लगा है।।

चर्चा उनके प्यार अब होने लगी हैं,
धुआं उठा है तो आग लगने लगी है।
बुझेगी आग अब कैसे दोनों की ये
सबको अब ये फिकर होने लगी है।।

आती हैं ये स्टेजे प्यार की जीवन में,
कोई बताता कोई छिपाता है जीवन में।
करता है जो सच्चा प्यार जीवन में,
वह सफल होता है अपने जीवन में।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...