Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Mar 2023 · 1 min read

नववर्ष तुम्हे मंगलमय हो

नववर्ष तुम्हे मंगलमय हो,
नित्य नई सफलता पाओ।
कष्ट कोई न हो जीवन में,
उन्नति मार्ग पर बढ़ते जाओ।।

नववर्ष सबको हितकारी हो,
सबके लिए ये परोपकारी हो।
मिले सबको सारी सुविधाएं,
ये शासन की जिम्मेदारी हो।।

नववर्ष धूमधाम से हम मनाएंगे,
ईशावर्ष छोड़ हिंदुवर्ष मनाएंगे।
नवरात्र प्रारंभ होते है नव वर्ष से,
नौ देवियों के गुण हम सब गायेंगे।।

शीत ऋतु अब चली जायेगी,
बसंत ऋतु अब आ जायेगी।
आमो में आएंगे अब नए बौर,
कोयल नए गीत अब सुनायेगी।।

किसानों के घर नई फसल आयेगी,
हर तरफ खुशियां वहां छा जाएंगी।
झूम जायेगा सारा वातावरण,
हर डाली अब खूब इतरायेगी।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...