Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Feb 2023 · 1 min read

सुना है सपने सच होते हैं।

सुना है सपने सच होते हैं।

मन की तरंगे बढ़ने दो
मन पतंग सा उडने दो
पंख तेरे अब खुलने दो
भ्रम की दीवारें गिरने दो
नैनो में सपने पलने दो
सिंचित-पोषित
बीज अंकुरित होते हैं..,
सुना है ,सपने सच होते हैं

उम्मीद का सूरज उगने हेतु
अंधियारा मिटाने हेतु
उजियारा फैलाने हेतु
खुशियों के मोती चुनने हेतु
गहराई में ,
गोते लगाने पड़ते हैं
सुना है ,सपने सच होते है

Loading...