Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Jan 2023 · 1 min read

नये वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

नये वर्ष में नयी उमंग,और नया हर्ष मिले।
ईश्वर की कृपा मिले,और नया उत्कर्ष मिले।।

दुःखो का पहाड़ टले,सुखों का अंबार मिले।
अपनो का साथ मिले, और सबसे प्यार मिले।।

नये साल में नया हाल,और नया कमाल हो।
रोग-दोष से मुक्त, ईश्वर का हर एक लाल हो।

जीवन में आनंद ही आनंद हो,ना कोई विषाद हो।
ना किसी से विवाद हो,बस ईश्वर का आशीर्वाद हो।।

ये तो अपना है नहीं,फिर भी हमें स्वीकार है।
क्योंकि इसी से चलता व्यापार,और सारा संसार है

कुंदन सिंह बिहारी के तरफ से आप सभी को अंग्रेजी नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Loading...