Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Sep 2022 · 1 min read

#जीवन एक संघर्ष#

संघर्ष नाम है जीवन का ,
हर पल एक नई चुनौती है।
इसको जिसने स्वीकार लिया,
वह ही आगे बढ़ पाता है।।

संघर्ष नाम है जीवन का…..

मुश्किलें तो आती रहती हैं,
ए सच है,जीना भी वहीं सिखाती हैं।
गिरकर उठना,उठकर चलना,
फिर सही राह दिखलाती है।।

संघर्ष नाम है जीवन का……

जो अपने होगें वो साथ रहेंगे ,
हर कदम पे साथ निभाएगें ।
जिन्होंने अपने होने का ढोंग किया,
वो हांथ झटक कर जायेंगें।।

संघर्ष नाम है जीवन का…..……

बुरा वक्त आता है जब,
अपनी परछाईं भी साथ छोड़ती है।
जब आग लगी हो, किस्मत में,
जर्रा-जर्रा मुस्कुराता है।।

संघर्ष नाम है जीवन का.……

रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज
लखनऊ

Loading...