Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Aug 2022 · 1 min read

घर-घर लहराये तिरंगा

आओ बच्चे घर-घर लहराये
अपना राष्ट्रध्वज तिरंगा।
यह हमारे देश का
आन,बान,शान का है झंडा।
हमारे वीरो की बलिदानी पर
गर्व कराता है हमारा झंडा।
हमारे बल और हमारी ताकत को
पूरे विश्व में दर्शाता है हमारा झंडा।
हमें हौसला और साहस देता है हमारा झंडा।
दुनियाभर में हमारी सादगी को,
दिखाता है हमारा झंडा।
हम सच्चाई के राहों पर चलने वाले है,
दुनिया को एहसास कराता है हमारा झंडा।
हमारी समृद्धि और खुशहाली का
प्रतीक है हमारा झंडा।
हम सब भारतवासी एक है
यह बताता है हमारा झंडा।
हमें विश्व के पटल पर
सम्मान दिलाता है हमारा झंडा।
हमें अपने ऊपर अभिमान
कराता है हमारा झंडा।
हमारे देश का हर जन-जन
आसमान को छुए,
लहरा-लहराकर हमें
सपना दिखाता है हमारा झंडा।
धरती पर रहे सदा हमारा कदम,
उत्तम रहे विचार मन
आसमान को छुए हम
सबके साथ संतुलन बनाकर
आगे ही आगे बढते रहे हमारा कदम।
यही सीख सिखाता है हमें हमारा झंडा।
हमारे वीरों,हमारे किसानों को
याद दिलाता है हमारा झंडा।
हमें भारतीय होने पर गर्व
महसूस कराता है हमारा झंडा।
हमेशा शान से लहराता रहे आसमान में
ऐसे ही हमारा तिरंगा।

~अनामिका

Loading...