Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
8 Aug 2022 · 1 min read

लिपट कर तिरंगे में आऊं

एक छोटी सी ख्वाहिश है मेरी
बलि की बेदी को मैं चूंम आऊं
आऊं हाथों में लेकर तिरंगा
या लिपट कर तिरंगे में आऊं

भारती मां फिकर तुम न करना
तेरा आंचल सलामत रहेगा
होगी चर्चाएं दुनिया में तेरी
जब तलक चांद सूरज रहेगा
ऑन पे तेरी खुद को मिटाऊं
या लिपट कर तिरंगे दिखाओ

बोस आजाद की ये धारा
राम ने भी है जीवन धरा
हे सहादत भरी ये धरा
खून से सींच दी ये धरा
कर्ज उनके लहू का चुकाऊं
या लिपट कर तिरंगे में आऊं

करते हैं देव वसुधा का पहरा
रहता हर दिन धरा का सुनहरा
लक्ष्मी की है धरा पे कहानी
जिसने कर दी समर्पित जवानी
उनके चरणों पे सर को झुकाऊं
या लिपट कर तिरंगे में आऊं

एक छोटी सी ख्वाहिश है मेरी
बलि की बेदी को मैं चूंम आऊं
आऊं हाथों में लेकर तिरंगा
या लिपट कर तिरंगे में आऊं
आशीष सिंह
उत्तर प्रदेश लखनऊ

Loading...