Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2021 · 1 min read

भीग रहे हम दोनों ______ गीत

हुई शुरुआत यह पहली बरसात है।
भीग रहे हम दोनों ,
आज साथ साथ हैं।।
हाथों में भी हाथ है ,तेरा मेरा साथ है।
हुई शुरुआत यह पहली बरसात है।।
तरस रहे थे कब से हम तो,
नीर कब बरसेगा।
पीर मिटेगी कैसे तन की,
मन कब तक तरसेगा।।
सुन ली है पुकार हमारी,
झूम रही है प्रकृति अब तो,
हम दोनों के साथ है।।
हाथों में भी हाथ है, तेरा मेरा साथ है।
हुई शुरुआत यह पहली बरसात है।।
राजेश व्यास अनुनय

Loading...