Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jun 2021 · 1 min read

योग दिवस

योग दिवस की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं ?
योग दिवस पर कीजिए,मिलकर यह संकल्प।
जीवन में अपनाइए,इसका नहीं विकल्प।(१)
योग सभी को जोड़ता,सबका करे विकास।
तन की सब पीड़ा हरे,सुख का दे आभास।(२)
मन में जागे इक किरण,जगे हिया विश्वास।
तन में इक धारा बहे,मिटें सभी संत्रास।(३)
योग करें नित ही सहज,होता दूर तनाव।
ह्रष्ट पुष्ट तन से रहें,हो न कोई अभाव।(४)
योग बना जीवन यहां,योग बना आचार।
इसके खातिर कीजिएमोदी का आभार।।(५)
?अटल मुरादाबादी ?

Loading...