Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
9 Jan 2021 · 1 min read

बाल-गीत*चिड़िया रानी*

मंच के समक्ष संप्रेषित है एक बाल रचना ?❤️?

चिड़िया रानी चिड़िया रानी।
सबसे प्यारी चिड़िया रानी।।
*********************
चीं चीं चीं चीं सुर में गाती।
मन को मेरे बहुत लुभाती।।
फुदक-फुदक कर पेड़ों पर वह,
पलक झपकते ही उड़ जाती।
झाड़ फूंस की बहुत दिवानी।
चिड़िया रानी चिड़िया रानी।।
*********************
इक नन्ही सी छोटी चिड़िया।
हमको बहुत लुभाती चिड़िया।
पल भर में वह फुर हो जाती,
हाथ नहीं फिर आती चिड़िया।
इसकी अद्भुत यही कहानी।
चिड़िया रानी चिड़िया रानी।।
*********************
सदा खुशी से खिल-खिल हॅसती।
दूर गगन में विचरण करती।।
बना घरोंदा तिनकों का वह,
पेड़ों के झुरमुट में बसती।।
सबसे न्यारी चिड़िया रानी।
सबसे प्यारी चिड़िया रानी।।

?अटल मुरादाबादी ?
नोएडा

Loading...