Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Jun 2020 · 1 min read

पर्यावरण पर लेख

मानवीय कृत्यों का पर्यावरण पर प्रभाव
( विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर )
★★★★★★★★★★★★★★★
मानव जीवन में पर्यावरण का बहुत ही महत्वपूर्ण है।मानव और पर्यावरण दोनों एक दूसरे पर निर्भर रहते है।इसलिए पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।मनुष्य के अलावा जीव-जंतु भी इस पर निर्भर रहते हैं।
मानव पर्यावरण का संरक्षण के अलावा पर्यावरण को विनाश करने में लगे हुए है।आज मानव अपने आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे है।जिससे पर्यावरण की संतुलन बिगड़ते जा रहे है। ग्लोबल वार्मिंग की भयावह स्थिति उत्पन्न हो रही है।वर्तमान परिपेक्ष पर देखा जाए समय के अनुकूल और समय के प्रतिकूल तथा बेमौसम बारिश ग्लोबल वार्मिंग का ही नतीजा है।
मानव जीवन को सुखमय बनाने के लिए पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना एवं पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम कर लोगों को जागरूक करना अत्यंत आवश्यकता है।
“आओ पेड़ लगाएं,जीवन को सुखमय बनाएं।”
◆◆◆◆◆★★★★◆◆◆◆◆
लेखक – डिजेन्द्र कुर्रे (शिक्षक)

Loading...