Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Jan 2020 · 1 min read

जीत

मनहरण घनाक्षरी — जीत

बहती धारा के साथ,
किनारे चल छोड़ के।
रखे यकीं खुद पर,
दम तो दिखाओगे।

बिना लक्ष्य मंजिल के,
हासिल कैसे मिले जी।
बीच मझधार में तो,
फँस तुम जाओगे।

खेलों खेल भावना से,
जीत ले दिल लोगों के।
खेल अच्छा खेलकर,
पदक तू पाओगे।

झंडा गाड़ दे जीत के,
कर दे नाम रोशन।
देश के वो लाल मेरे,
मान को बढ़ाओगे।
~~~~~~~~~~~~~~~~
रचनाकार डिजेन्द्र कुर्रे”कोहिनूर”
पिपरभावना, बलौदाबाजार(छ.ग.)
मो. 8120587822

Loading...