Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Jun 2019 · 1 min read

गर्मी पर दोहे ---आर के रस्तोगी

गर्मी इतनी पड रही,सबके सब है बेहाल |
सूर्य देव का भी चेहरा हो गया है लाल ||

बाहर कोई नहीं निकल रहा,घर में सब बंद |
जैसे काल कोठरी में कोई कैदी हो गया बंद ||

लू ऐसी चल रही,जैसे चल रहे अग्नि के तीर |
हर कोई मांग रहा है, पीने को ठंडा अब नीर ||

भरी दोपहरी ज्येष्ठ की, कर्फ़यु जैसा है हाल |
बाहर कोई न दिखाई दे रहा,सूनी सब चौपाल ||

कर रहे है सब प्रार्थना,दया करो अब भगवान |
वरुण देव को आदेश दो गर्मी का करे निदान ||

कुओं का पानी सूख गया,सूखे सभी है ताल |
पशु पक्षियों का हो रहा ,सबसे बुरा है हाल ||

रहिमन कूलर राखिये, बिन कूलर सब सून |
घर में कूलर आ जाये,तो तब आये सकून ||

बिजली का बिल देखकर,दिया कबिरा रोय |
एसी कूलर के चक्कर में,पैसा रहा न कोय ||

बाँध कर सिर पर तौलिया,चलते बूढ़े जवान |
युवतियाँ भी चल रही,ढक कर मुह व कान ||

पानी बचाओ,पेड़ लगाओ,कहती है सरकार |
एक दिन ऐसा आयेगा,जब होगा बन्टाधार ||

आर के रस्तोगी
मो 9971006425

Loading...