हरा रंग भरते है….वसुंधरा गीत
हरा रंग भरते है….
इस धरती का
ऑक्सिजन बढ़ाते हैं
चलो एक पेड़ और लगाते है
खूबसूरत इस धरा को
वसुंधरा से सजाते है
नीले आसमान के नीचे
हरा रंग भरते है
चलो एक पेड़ और लगाते है
बंजर बनती धरती का
इम्म्युनिटी बढ़ाते है
वर्षा जल संचय को
जड़ो से मजबूत बनाते है
प्रकृति की गोद मे
आधुनिक जीवन जीते है
चलो एक पेड़ और लगाते है
प्रो डॉ दिनेश गुप्ता- आनंदश्री
विश्वरीकोर्ड पुरस्कृत कवि
मुम्बई