296क़.*पूर्णिका*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/e3ebe368fc52317b879a9504323acdd4_773811aa661ab3a68d04867f385caac1_600.jpg)
296क़.*पूर्णिका*
🌷 देश भारत महान अपना 🌷
212 212 122
देश भारत महान अपना।
जिंदगी संविधान अपना।।
वीरता की यहाँ कहानी ।
ये धरा आसमान अपना।।
शान अपनी जहाँ तिरंगा।
नेक त्याग बलिदान अपना।।
प्रेम है शांति है यहाँ सच।
देशहित चाह प्राण अपना।।
राह सुंदर विकास खेदू ।
यूं महकता जहान अपना।।
……✍ डॉ .खेदू भारती”सत्येश”
27-01-2024शनिवार