Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Aug 2021 · 2 min read

ज़िद – कहानी

ज़िद – कहानी

शहर में रहते हुए भी नेहा जद्दोजहद की जिन्दगी जी रही थी | घर में माता – पिता के अलावा एक भाई पंकज भी है | नेहा के पिता सरकारी नौकरी करते हैं शहर की तहसील में लिपिक के पद पर | शहर में रहने के बावजूद वे नेहा की पढ़ाई स्कूल के ख़त्म होने के बाद बंद करना चाहते थे | आये दिन की घटनाओं से वे नेहा को लेकर चिंतित रहते थे | पंकज अभी कॉलेज में बी. टेक की पढ़ाई कर रहा है |
नेहा का बारह्वीं का परीक्षा परिणाम आ गया है बहुत ही अच्छे अंकों से उसने परीक्षा पास की | घर में सभी उसके परीक्षा परिणाम से खुश हैं | शाम को पिताजी दफ्तर से लौटे तो नेहा ने आगे की पढ़ाई जारी करने के बारे में पूछा | जवाब मिला कि घर के कामकाज सीखो | आगे पढ़ने की जरूरत नहीं | नेहा यह सब सुन तनाव में आ गयी | अब वह गुमसुम रहने लगी | पर उसने अपनी “ ज़िद “ नहीं छोड़ी | घर में आये दिन झगड़े होने लगे |
नेहा की एक सहेली थी प्रिया , जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी | एक दिन उसने भी नेहा और उसके घरवालों से नेहा की पढ़ाई के बारे में बात की | किन्तु परिणाम वही शून्य | एक साल बीत गया | नेहा अब अठारह वर्ष की हो गयी थी | उसके पिता उसके लिए एक वर की खोज में लग गए | जो भी रिश्ता आता , पहले तो लड़का “ हाँ “ कर देता फिर दो दिन बाद ही शादी से मना कर देता |
यह सिलसिला चलता रहा | घर वाले परेशान हो गए कि आखिर बात क्या है कि लड़के वाले शादी के लिए हाँ नहीं करते | उनके कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था | एक दिन अचानक एक और रिश्ता आता है | रोशन जिसका अपना एक कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र है वह नेहा को देखने आता है पर शादी दो साल बाद करने की बात कहता है | नेहा के माता – पिता सोचते हैं कि एक ढंग का रिश्ता आया वो भी दो साल बाद शादी की बात कह रहा है | बहुत कोशिश के बाद पता चलता है कि नेहा और उसकी सहेली प्रिया दोनों ने एक योजना बनायी थी कि जो भी लड़का नेहा को देखने आएगा उसे नेहा की “ ज़िद “ के बारे में सूचना दे दी जायेगी | बस नेहा और उसके सहेली प्रिय की ये युक्ति काम कर गयी | ज्यादातर रिश्ते इसलिए टूट गए कि लड़की आगे पढ़ना चाहती है |
इस बार रोशन को भी नेहा की ज़िद के बारे में बता दिया गया | रोशन ने भी एलान कर दिया कि नेहा उसके ही कंप्यूटर सेंटर से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेगी और बाद में शादी | रोशन और नेहा की ज़िद के आगे नेहा के माता – पिता झुक गए | नेहा ने अपनी पढ़ाई पूरी की उसके बाद शादी | आज नेहा अपने पति के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर कंप्यूटर सेंटर चला रही है और बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा भी दे रही है | यह नेहा की “ ज़िद “ का परिणाम है जिसने उसे ये मुकाम दिलाया |

Language: Hindi
7 Likes · 16 Comments · 1770 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
View all
You may also like:
स्वप्न ....
स्वप्न ....
sushil sarna
त्याग
त्याग
Punam Pande
मौत से बढकर अगर कुछ है तो वह जिलद भरी जिंदगी है ll
मौत से बढकर अगर कुछ है तो वह जिलद भरी जिंदगी है ll
Ranjeet kumar patre
इश्क में हमसफ़र हों गवारा नहीं ।
इश्क में हमसफ़र हों गवारा नहीं ।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
राह कठिन है राम महल की,
राह कठिन है राम महल की,
Satish Srijan
वक़्त ने किया है अनगिनत सवाल तपते...
वक़्त ने किया है अनगिनत सवाल तपते...
सिद्धार्थ गोरखपुरी
आरुष का गिटार
आरुष का गिटार
shivanshi2011
विरही
विरही
लक्ष्मी सिंह
*शुगर लेकिन दुखदाई (हास्य कुंडलिया)*
*शुगर लेकिन दुखदाई (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
रिसाइकल्ड रिश्ता - नया लेबल
रिसाइकल्ड रिश्ता - नया लेबल
Atul "Krishn"
हमें दुख देकर खुश हुए थे आप
हमें दुख देकर खुश हुए थे आप
ruby kumari
कोशिशें हमने करके देखी हैं
कोशिशें हमने करके देखी हैं
Dr fauzia Naseem shad
■ आज की ग़ज़ल
■ आज की ग़ज़ल
*Author प्रणय प्रभात*
सवेदना
सवेदना
Harminder Kaur
किसी की छोटी-छोटी बातों को भी,
किसी की छोटी-छोटी बातों को भी,
नेताम आर सी
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
Just in case no one has told you this today, I’m so proud of
Just in case no one has told you this today, I’m so proud of
पूर्वार्थ
2397.पूर्णिका
2397.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
भोला-भाला गुड्डा
भोला-भाला गुड्डा
Kanchan Khanna
"शख्सियत"
Dr. Kishan tandon kranti
संघर्ष
संघर्ष
विजय कुमार अग्रवाल
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-139 शब्द-दांद
बुंदेली दोहा प्रतियोगिता-139 शब्द-दांद
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
जीयो
जीयो
Sanjay ' शून्य'
Apne man ki bhawnao ko , shabdo ke madhyam se , kalpanikta k
Apne man ki bhawnao ko , shabdo ke madhyam se , kalpanikta k
Sakshi Tripathi
शिक्षित बनो शिक्षा से
शिक्षित बनो शिक्षा से
gurudeenverma198
पर्यावरण
पर्यावरण
नवीन जोशी 'नवल'
सुप्रभातं
सुप्रभातं
Dr Archana Gupta
दर्द का दरिया
दर्द का दरिया
Bodhisatva kastooriya
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर....
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर....
डॉ.सीमा अग्रवाल
देश-विक्रेता
देश-विक्रेता
Shekhar Chandra Mitra
Loading...