Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
15 Sep 2023 · 1 min read

हिन्दी

ब्रह्म कमंडल से बही,हिन्दी की रसधार।
वरदहस्त वागेश्वरी,वीणा की झंकार।।

वंदनीय निज मात सम,ईश्वर की वरदान।
भारतवासी के लिए,हिन्दी है अभिमान।।

मात भारती भाल पर,शोभित शुभ श्रृंगार।
कालजयी भाषा रही,हिन्दी सदा बहार।।

भूल रहे हिन्दी हमीं,गुण गाता संसार।
वसुधैव कुटुम्बकम् है, इसका उच्च विचार।।

पढ़ने लिखने में सुगम, सहज सरल निज बोल।
सारे भाषा से अलग, हिन्दी है अनमोल।।

अपनाती हर रंग को,अपनी बाँह पसार।
एक डोर में बाँधती,हिन्दी प्रेमाधार।।

दिव्य शक्ति की सर्जना, महिमा अपरंपार।
कोटि-कोटि जन पूजता,हिन्दी सुख की सार।

पंत,निराला,जायसी,सूरदास रसखान।
हिन्दी स्वर में गूँजती,विद्यापति की गान।।

प्रेमचंद की लेखनी,बच्चनजी की मीत।
हिन्दी कविता की कलश,दिनकर की संगीत।।

तुलसी,मीरा,मैथिली,सूफी संत कबीर।
हिन्दी रसना घोलती,खुसरो और अमीर।।

पुरखों की भाषा रही,उत्तम ज्ञान प्रसाद।
आओ सब मिलकर करें, हिन्दी में संवाद।।

पूर्ण राष्ट्र भाषा बने,प्रसिद्धि मिले अपार।
गूँजे हिन्दी विश्व में,करो स्वप्न साकार।।

हिन्दी हिन्दुस्तान की,मोहक मधुर जुबान।
अपनी बोली बोलना,शर्म नहीं सम्मान।

घर में हिन्दी बोलिये,प्रथम पूर्ण परिवार।
हिन्दी भाषा के बिना, आजादी बेकार।।

सारे भाषा सीखिये,मगर रहे ये ध्यान।
हिन्दी भाषा का कभी, करें नहीं अपमान।।

शुभ स्नेहिल शुभकामना, मधुर-मधुरतम भाव।
हिन्दी से ही हिन्द का, गहरा रहा जुड़ाव।।

कण-कण में हिन्दी बसी, भाषा बड़ी महान।
विश्व संघ के मंच पर,दिया नई पहचान।।

अमर रहे हिन्दी सदा,मिले मान-सम्मान।
विश्व पटल पर चाहिए, और अधिक उत्थान ।।
-लक्ष्मी सिंह

Language: Hindi
2 Likes · 1 Comment · 107 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from लक्ष्मी सिंह
View all
You may also like:
दोहे-*
दोहे-*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
जैसी नीयत, वैसी बरकत! ये सिर्फ एक लोकोक्ति ही नहीं है, ब्रह्
जैसी नीयत, वैसी बरकत! ये सिर्फ एक लोकोक्ति ही नहीं है, ब्रह्
विमला महरिया मौज
पुस्तक समीक्षा-सपनों का शहर
पुस्तक समीक्षा-सपनों का शहर
दुष्यन्त 'बाबा'
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
सम्यक योग की साधना दुरुस्त करे सब भोग,
सम्यक योग की साधना दुरुस्त करे सब भोग,
Mahender Singh
मनमुटाव अच्छा नहीं,
मनमुटाव अच्छा नहीं,
sushil sarna
* लोकार्पण *
* लोकार्पण *
surenderpal vaidya
किस कदर
किस कदर
हिमांशु Kulshrestha
इबादत आपकी
इबादत आपकी
Dr fauzia Naseem shad
इस दौर में सुनना ही गुनाह है सरकार।
इस दौर में सुनना ही गुनाह है सरकार।
Dr. ADITYA BHARTI
9. पोंथी का मद
9. पोंथी का मद
Rajeev Dutta
सत्य को अपना बना लो,
सत्य को अपना बना लो,
Buddha Prakash
मुझे भी बतला दो कोई जरा लकीरों को पढ़ने वालों
मुझे भी बतला दो कोई जरा लकीरों को पढ़ने वालों
VINOD CHAUHAN
💐प्रेम कौतुक-369💐
💐प्रेम कौतुक-369💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
#गीत
#गीत
*Author प्रणय प्रभात*
विषय- सत्य की जीत
विषय- सत्य की जीत
rekha mohan
*युद्ध लड़ सको तो रण में, कुछ शौर्य दिखाने आ जाना (मुक्तक)*
*युद्ध लड़ सको तो रण में, कुछ शौर्य दिखाने आ जाना (मुक्तक)*
Ravi Prakash
होली
होली
Madhavi Srivastava
निजी विद्यालयों का हाल
निजी विद्यालयों का हाल
नंदलाल सिंह 'कांतिपति'
अमृत मयी गंगा जलधारा
अमृत मयी गंगा जलधारा
Ritu Asooja
जीवन में सफलता पाने के लिए तीन गुरु जरूरी हैं:
जीवन में सफलता पाने के लिए तीन गुरु जरूरी हैं:
Sidhartha Mishra
जुड़वा भाई ( शिक्षाप्रद कहानी )
जुड़वा भाई ( शिक्षाप्रद कहानी )
AMRESH KUMAR VERMA
वंदना
वंदना
Rashmi Sanjay
"पहली नजर"
Dr. Kishan tandon kranti
ऐ ज़ालिम....!
ऐ ज़ालिम....!
Srishty Bansal
तू क्यों रोता है
तू क्यों रोता है
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
मेरी कलम से…
मेरी कलम से…
Anand Kumar
जिंदगी में अगर आपको सुकून चाहिए तो दुसरो की बातों को कभी दिल
जिंदगी में अगर आपको सुकून चाहिए तो दुसरो की बातों को कभी दिल
Ranjeet kumar patre
बाल कविता: नदी
बाल कविता: नदी
Rajesh Kumar Arjun
खरी - खरी
खरी - खरी
Mamta Singh Devaa
Loading...