Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
7 Sep 2021 · 2 min read

हां ये नया साल है

हां ये नया साल है
===============
अपनों ने अपनों की, उतारी खाल है ।
नया साल है -नया साल है।।
रिश्तो में रिश्तो की, गहरी चाल है।
नया साल है -नया साल है।।
भरोसे में छिपा, कुछ बड़ा बवाल है ।
नया साल है- नया साल है।।
खुद को खुद से, बहुत सवाल है।
नया साल है -नया साल है।।
दहशत में है, कोरोना काल है ।
नया साल है -नया साल है।।
चुगली- चपाटी से, भरा गाल है।
नया साल है- नया साल है।।
चिढ़ और जलन से, गाल लाल है।
नया साल है -नया साल है।।
बोल है मीठे, करता कमाल है।
नया साल है -नया साल है।
बुराई किए बिन, गले ना दाल है।
नया साल है -नया साल है।।
बिना करे ही, जो करता धमाल है।
नया साल है- नया साल है।।
कटोरी है खाली, सूना थाल है।
नया साल है -नया साल है।।
भरोसे के संग में, धोखे का जाल है
नया साल है- नया साल है।।
कहते हैं सागर, लिखता कमाल है।
नया साल है- नया साल है।।
उम्र है छोटी ,सफेद बाल है।
नया साल है -नया साल है।।
कमजोर हुई ,रिश्तो की ढाल है।
नया साल है -नया साल है।।
वक्त के हाथ में, सब का काल है।
नया साल है -नया साल है।।
झूठें है रिश्ते, नकली माल है।
नया साल है ,नया साल है।।
मुंह पै दोस्ती, पीछे भाल है।
नया साल है -नया साल है।।
मतलब परस्ती में, सभी कमाल हैं।
नया साल है -नया साल है।।
सेवा के नाम पर, बड़े दलाल हैं।
नया साल है -नया साल है।।
भेष संत का, आतंकी खाल है।
नया साल है- नया साल है।।
जाति- धर्म पर, वोटों का माल है।
नया साल है- नया साल है।।
अमीर के हाथों, गरीब की खाल है।
नया साल है- नया साल है।।
यही दौर चलता, सालों साल है।
नया साल है- नया साल है।।
कवि के हाथों, कलम कमाल है।
नया साल है- नया साल है।।
दुनिया दु रंगी, बोले ये साल है।
नया साल है- नया साल है।।
पल में बदलता, इश्क रुमाल है।
नया साल है -नया साल है।।
उसकी जेब में, उसका माल है।
नया साल है -नया साल है।।
राजा है मस्ती में, जनता बेहाल है।।
नया साल है- नया साल है।।
सच्चाई भूखी, झूठ मालामाल है।
नया साल है- नया साल है।।
हर चीज में , यहां गोलमाल है।
नया साल है- नया साल है।।
बेसुरे गीतों पर, देता वो ताल है।
नया साल है- नया साल है।।
फेल वही है, जो सच में निहाल है।
नया साल है- नया साल है।।
जिंदगी बड़ी ही, हाल -बेहाल है।
नया साल है -नया साल है
करता क्यूं सागर, तू इतना मलाल है ।
नया साल है -नया साल है।

Language: Hindi
Tag: गीत
215 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
'हक़' और हाकिम
'हक़' और हाकिम
आनन्द मिश्र
उल्फ़त का  आगाज़ हैं, आँखों के अल्फाज़ ।
उल्फ़त का आगाज़ हैं, आँखों के अल्फाज़ ।
sushil sarna
मैं क्या लिखूँ
मैं क्या लिखूँ
Aman Sinha
नया साल
नया साल
Dr fauzia Naseem shad
मेरे रहबर मेरे मालिक
मेरे रहबर मेरे मालिक
gurudeenverma198
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
शीर्षक:
शीर्षक: "ओ माँ"
MSW Sunil SainiCENA
2843.*पूर्णिका*
2843.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
रक्षा बन्धन पर्व ये,
रक्षा बन्धन पर्व ये,
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
*आते हैं कुछ जेल से, जाते हैं कुछ जेल (कुंडलिया)*
*आते हैं कुछ जेल से, जाते हैं कुछ जेल (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
महंगाई के आग
महंगाई के आग
Shekhar Chandra Mitra
*
*"ब्रम्हचारिणी माँ"*
Shashi kala vyas
"मैं" एहसास ऐ!
Harminder Kaur
अभिमान
अभिमान
Neeraj Agarwal
पर्वत दे जाते हैं
पर्वत दे जाते हैं
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
मां के आंचल में कुछ ऐसी अजमत रही।
मां के आंचल में कुछ ऐसी अजमत रही।
सत्य कुमार प्रेमी
उम्र तो गुजर जाती है..... मगर साहेब
उम्र तो गुजर जाती है..... मगर साहेब
shabina. Naaz
" भूलने में उसे तो ज़माने लगे "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
अपनों को थोड़ासा समझो तो है ये जिंदगी..
अपनों को थोड़ासा समझो तो है ये जिंदगी..
'अशांत' शेखर
★
पूर्वार्थ
In the end
In the end
Vandana maurya
आओ गुफ्तगू करे
आओ गुफ्तगू करे
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
कुछ रातों के घने अँधेरे, सुबह से कहाँ मिल पाते हैं।
कुछ रातों के घने अँधेरे, सुबह से कहाँ मिल पाते हैं।
Manisha Manjari
माफिया
माफिया
Sanjay ' शून्य'
Though of the day 😇
Though of the day 😇
ASHISH KUMAR SINGH
परीक्षा
परीक्षा
Er. Sanjay Shrivastava
एकीकरण की राह चुनो
एकीकरण की राह चुनो
Jatashankar Prajapati
आज यूँ ही कुछ सादगी लिख रही हूँ,
आज यूँ ही कुछ सादगी लिख रही हूँ,
Swara Kumari arya
आरजू ओ का कारवां गुजरा।
आरजू ओ का कारवां गुजरा।
Sahil Ahmad
संवेदना की आस
संवेदना की आस
Ritu Asooja
Loading...