Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Jan 2022 · 2 min read

राष्ट्र चेतना

आलेख
राष्ट्र चेतना
**********
“राष्ट्र चेतना” यानी राष्ट्रीय भावना की जागृति। हालंकि इसका फलक बहुत ही विस्तारित है।परंतु राष्ट्र चेतना कोई मंदिर की घंटी नहीं है जो जब जी में आया बजा के चले आये।
सबसे पहले तो राष्ट्र की चेतना को थोड़ा दूर रखिए और स्वयं में चेतना की जागृति करिए। राष्ट्र चेतना की जागृति कोई खेल नहीं है।जब तक हम चैतन्य नहीं होंगे, राष्ट्र चेतना सिर्फ़ दिखावे के सिवा कुछ नहीं है।
इसकी शुरूआत भी हमें खुद से,परिवार, पास पड़ोस, गली, मुहल्ले , गाँव, नगर, शहर से होते हुए राष्ट्र तक हो सकती है। राष्ट्रीय चेतना सिर्फ़ सीमा पर युद्ध लड़ने, दुश्मन देशों को कोसने भर से नहीं होती। यदि वास्तव में हम राष्ट्र की चेतना में योगदान देने के इच्छुक हैं, तो चलिये जागृति और चैतन्यता का अभियान खुद से शुरु कीजिए।
-आस पास, गली मोहल्ले को साफ रखने की शुरुआत कीजिए।
-जल,ऊर्जा संरक्षण कीजिए।
-सरकारी सुविधाओं का ईमानदारी से उपयोग कीजिये।
-सरकारी सुविधाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने में योगदान दीजिए।
-भ्रष्टाचार का विरोध कीजिए।
-जन प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराइये।
-सरकार की गलत नीतियों का ही विरोध न कीजिए, सही नीतियों को खुला समर्थन दीजिए।
-विरोध के लिए विरोध न कीजिए।तार्किक ढंग से अपनी बात रखिये।
-धनबल, जनबल, बाहुबल का ढ़िंढ़ोरा न पीटकर सार्थक सदुपयोग कीजिये।
-समाज ,राष्ट्र की एक इकाई के रुप में भी अपनी जिम्मेदारी समझिए।
-सब कुछ सरकार के ऊपर ही न छोड़िए। नागरिक के तौर पर अपनी भी जिम्मेदारी महसूस कीजिये।
-समाज और राष्ट्र आपका भी है,आपका भी दायित्व है।इसे भी समझिए।
-समाज में विघटन न फैले यह दायित्व भी हम सबका है।
-न्याय संगत भूमिका निभाइए।
-जाति धर्म के बजाय राष्ट्र धर्म की बात पर जोर दीजिए।
-राष्ट्र विरोधी बयानों, तत्वों का विरोध कीजिए।
-सैनिकों के साथ खड़ा दिखना होगा, समर्थन करना होगा।
-खुद को राष्ट्र की अस्मिता से जोड़ना होगा।
-राष्ट्र हमारा है, हमारी भी जिम्मेदारी है,यह भाव खुद में जगाना होगा।
-राष्ट्र के साथ खड़े होना सीखना होगा।
-निहित स्वार्थवश राष्ट्र को किसी भी कीमत पर राष्ट्र कोकमजोर करने के किसी प्रयास से दूर रहना होगा।
-राष्ट्र पर गर्व करना सबसे पहले सीखना होगा।
यदि वास्तव में राष्ट्र चेतना जगानी है तो पहले खुद जाग्रत होना होगा। नसीहत देने से पहले खुद अनुसरण करना होगा। नजीर पेश करना होगा। हौसला दिखाना होगा। तब राष्ट्र चेतना का झंडा बुलंद होगा।
क्योंकि राष्ट्र चेतना कोई वस्तु नहीं भावना है। जब हम चैतन्य होंगे तभी हम अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकते हैं, औरों का उदाहरण देने के स्थान पर खुद का उदाहरण पेश करने की बात बहुत सार्थक साबित होगी।तब हमेंं राष्ट्र चेतना जगानी नहीं पड़ेगी, बल्कि राष्ट्र चेतना की आँधी बहने लगेगी, हर ओर राष्ट्र चेतना की खुशबू महसूस होगी।
सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा, उ.प्र.
8115285921
©मौलिक, स्वरचित

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 180 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
जीवन में कितना ही धन -धन कर ले मनवा किंतु शौक़ पत्रिका में न
Neelam Sharma
साथी है अब वेदना,
साथी है अब वेदना,
sushil sarna
चार लाइनर विधा मुक्तक
चार लाइनर विधा मुक्तक
Mahender Singh
आईना देख
आईना देख
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
*स्वयंवर (कुंडलिया)*
*स्वयंवर (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
--: पत्थर  :--
--: पत्थर :--
Dhirendra Singh
बढ़ने वाला हर पत्ता आपको बताएगा
बढ़ने वाला हर पत्ता आपको बताएगा
शेखर सिंह
🇮🇳🇮🇳*
🇮🇳🇮🇳*"तिरंगा झंडा"* 🇮🇳🇮🇳
Shashi kala vyas
शाम
शाम
Kanchan Khanna
'आभार' हिन्दी ग़ज़ल
'आभार' हिन्दी ग़ज़ल
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
"जोकर"
Dr. Kishan tandon kranti
गजल सगीर
गजल सगीर
डॉ सगीर अहमद सिद्दीकी Dr SAGHEER AHMAD
राम-वन्दना
राम-वन्दना
विजय कुमार नामदेव
~~~~~~~~~~~~~~
~~~~~~~~~~~~~~
Hanuman Ramawat
रमेशराज की विरोधरस की मुक्तछंद कविताएँ—2.
रमेशराज की विरोधरस की मुक्तछंद कविताएँ—2.
कवि रमेशराज
हम तो मतदान करेंगे...!
हम तो मतदान करेंगे...!
मनोज कर्ण
दिहाड़ी मजदूर
दिहाड़ी मजदूर
Vishnu Prasad 'panchotiya'
स्वयं को सुधारें
स्वयं को सुधारें
हिमांशु बडोनी (दयानिधि)
विक्रमादित्य के बत्तीस गुण
विक्रमादित्य के बत्तीस गुण
Vijay Nagar
उम्र न जाने किन गलियों से गुजरी कुछ ख़्वाब मुकम्मल हुए कुछ उन
उम्र न जाने किन गलियों से गुजरी कुछ ख़्वाब मुकम्मल हुए कुछ उन
पूर्वार्थ
*कुछ तो बात है* ( 23 of 25 )
*कुछ तो बात है* ( 23 of 25 )
Kshma Urmila
चार दिन की जिंदगी मे किस कतरा के चलु
चार दिन की जिंदगी मे किस कतरा के चलु
Sampada
शायरी
शायरी
श्याम सिंह बिष्ट
पंछियों का कलरव सुनाई ना देगा
पंछियों का कलरव सुनाई ना देगा
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
तुम इन हसीनाओं से
तुम इन हसीनाओं से
gurudeenverma198
जमाने के रंगों में मैं अब यूॅ॑ ढ़लने लगा हूॅ॑
जमाने के रंगों में मैं अब यूॅ॑ ढ़लने लगा हूॅ॑
VINOD CHAUHAN
■
■ "मान न मान, मैं तेरा मेहमान" की लीक पर चलने का सीधा सा मतल
*Author प्रणय प्रभात*
नैन
नैन
TARAN VERMA
कुछ लोग
कुछ लोग
Shweta Soni
अपना मन
अपना मन
Harish Chandra Pande
Loading...