Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 May 2018 · 2 min read

मुक्तक

छलकता जाम नयनों से पिलाने चाँदनी आई।
समा आगोश में चंदा सितारे माँग भर लाई।
मचलता झूमता मौसम खिलाता रूप यौवन का-
लुटा कर जिस्म की खुश्बू सुहानी रात मुस्काई।
डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

छुपाए दर्द सीने में दिखाऊँ कब कहाँ कैसे?
चढ़ी जज़्बात की सीढ़ी झुकाऊँ आसमाँ कैसे?
फ़रेबी ने किया सौदा मुहब्बत का यहाँ यारों-
ढहाए ज़ुल्म उल्फ़त में बनाऊँ बागवाँ कैसे?

डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

हुस्न तेरा इश्क में इक जाम बन छलता रहा।
ज़ख़्म खाए नेह दिल में आग बन जलता रहा।
ज़िंदगी तेरी सलामत क्या मुझे अब चाहिए-
ग़म छिपाया उर में अपने अश्क बन ढलता रहा।
डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

बस गए उर में हमारे आजमा कर देखिए।
रूठ जाएँ हम अगर तो खुद मना कर देखिए
नफ़रतों के दौर में इक मजहबी कश्ती बढ़ी-
प्रीत की धारा बहा फिर मुस्कुरा कर देखिए।
डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

लिए चमचे बगल में चार जो ख़िदमत कराते हैं।
करें बदनाम दूजी आन निज शौहरत बढ़ाते हैं।
बने नादान ज़ालिम हैं नहीं कुछ भान है इनको-
किए जो कर्म जीवन में वही नसीहत दिलाते हैं।
डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

चले वो साथ गैरों के जता रुस्वाइयाँ मेरी।
लगाकर याद सीने से हँसी तन्हाइयाँ मेरी।
चुकाती प्यार किश्तों में भुला खुद को ज़माने में-
निभातीं साथ अपना बन यहाँ परछाइयाँ मेरी।

डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

ज़िंदगी में आपकी जब से इनायत हो गई।
गैर सब लगने लगे उल्फ़त की आदत हो गई।
उठ रही खुशबू इबादत की सनम अब इश्क से-
हाथ देकर हाथ में तेरी अमानत हो गई।

डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

मुहब्बत आजमाती है कभी रुस्वा नहीं करना।
इबादत मानकर इसको कभी तन्हा नहीं करना।
वफ़ा की आरजू की है हमें धड़कन बना लेना-
बसाकर याद में अपनी कभी चर्चा नहीं करना।
डॉ. रजनी अग्रवाल “वाग्देवी रत्ना”

ज़िंदगी से वक्त की कीमत चुरा ले जाऊँगा।
गुलशनों से फूल की खुशबू उड़ा ले जाऊँगा।
है अगर बाजू में दम तो आजमा कर देखलो-
बेख़बर मैं ख़ौफ़ से कश्ती बचा ले जाऊँगा।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

डरो नहींं तुम नागफनी के, देख कटीले शूल।
घाव करे मन में ऐंठे ये, मिल जाएँगे धूल।
टिका नहीं है रावण का भी, इस जग में अभिमान।
भागीरथ बन कर्म करो तुम, त्याग-तपस्या मूल।।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

जगा जज़्बा इरादों में कभी झुकने न पाओ तुम।
लिए फ़ौलाद का सीना कभी रुकने न पाओ तुम।
सजा सिरताज भारत का तुम्हें सम्मान बनना है-
चमकते चाँद- सूरज बन कभी छुपने न पाओ तुम।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

मज़हबी मतभेद रखकर नफ़रतें दिल में जगाईं।
दुश्मनी की ओढ़ चादर खून की नदियाँ बहाईं।
भूल बैठे जो मनुज इंसानियत हैवान बनकर-
लाक्ष के घर में बसे वो खुद जले बस्ती जलाईं।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

खुशी से झूमते-गाते लुटाते प्यार का सागर।
उड़े रंगीनी गुब्बारे सजाने आसमाँ का दर।
नहीं हिंदू नहीं मुस्लिम भुला मतभेद मज़हब के-
चला उन्मुक्त रिश्तों से परिंदा बन हमारा घर।

डॉ. रजनी अग्रवाल ‘वाग्देवी रत्ना’

Language: Hindi
421 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from डॉ. रजनी अग्रवाल 'वाग्देवी रत्ना'
View all
You may also like:
थोथा चना
थोथा चना
Dr MusafiR BaithA
कुछ अजीब से वाक्या मेरे संग हो रहे हैं
कुछ अजीब से वाक्या मेरे संग हो रहे हैं
Ajad Mandori
*
*"कार्तिक मास"*
Shashi kala vyas
हर बार मेरी ही किस्मत क्यो धोखा दे जाती हैं,
हर बार मेरी ही किस्मत क्यो धोखा दे जाती हैं,
Vishal babu (vishu)
इतना ना हमे सोचिए
इतना ना हमे सोचिए
The_dk_poetry
"मार्केटिंग"
Dr. Kishan tandon kranti
जामुनी दोहा एकादश
जामुनी दोहा एकादश
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
🫡💯मेरी competition शायरी💯🫡
🫡💯मेरी competition शायरी💯🫡
Ms.Ankit Halke jha
*राम स्वयं राष्ट्र हैं*
*राम स्वयं राष्ट्र हैं*
Sanjay ' शून्य'
यही बताती है रामायण
यही बताती है रामायण
*Author प्रणय प्रभात*
जीत का सेहरा
जीत का सेहरा
Dr fauzia Naseem shad
आकलन करने को चाहिए सही तंत्र
आकलन करने को चाहिए सही तंत्र
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
आजादी की शाम ना होने देंगे
आजादी की शाम ना होने देंगे
Ram Krishan Rastogi
*माँ जननी सदा सत्कार करूँ*
*माँ जननी सदा सत्कार करूँ*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
*धर्मप्राण श्री किशोरी लाल चॉंदीवाले : शत-शत नमन*
*धर्मप्राण श्री किशोरी लाल चॉंदीवाले : शत-शत नमन*
Ravi Prakash
मूर्ख बनाने की ओर ।
मूर्ख बनाने की ओर ।
Buddha Prakash
বড় অদ্ভুত এই শহরের ভীর,
বড় অদ্ভুত এই শহরের ভীর,
Sakhawat Jisan
गर्मी आई
गर्मी आई
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हिन्द के बेटे
हिन्द के बेटे
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
वह दौर भी चिट्ठियों का अजब था
वह दौर भी चिट्ठियों का अजब था
श्याम सिंह बिष्ट
In the end
In the end
Vandana maurya
3317.⚘ *पूर्णिका* ⚘
3317.⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
इश्क का भी आज़ार होता है।
इश्क का भी आज़ार होता है।
सत्य कुमार प्रेमी
इल्म़
इल्म़
Shyam Sundar Subramanian
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
प्यार लिक्खे खतों की इबारत हो तुम।
सत्येन्द्र पटेल ‘प्रखर’
क्यूं हँसते है लोग दूसरे को असफल देखकर
क्यूं हँसते है लोग दूसरे को असफल देखकर
Praveen Sain
एक तिरंगा मुझको ला दो
एक तिरंगा मुझको ला दो
लक्ष्मी सिंह
जीवन का एक और बसंत
जीवन का एक और बसंत
नवीन जोशी 'नवल'
कैसे कहें घनघोर तम है
कैसे कहें घनघोर तम है
Suryakant Dwivedi
तुम जीवो हजारों साल मेरी गुड़िया
तुम जीवो हजारों साल मेरी गुड़िया
gurudeenverma198
Loading...