Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
16 Apr 2020 · 3 min read

बेइंतहा प्यार

डीएम ऑफिस से आने के बाद से ही दीपमाला बहुत दुखी और परेशान थी। वह आईने के सामने खड़ी होकर अपने ढलते यौवन और मुरझाए सौंदर्य को देखकर बेतहाशा रोए जा रही थी। ऐसा लग रहा था मानो वह आईने से कह रही हो कि तुम भी लोगों की तरह झूठे हो। आज तक मुझे सिर्फ झूठ दिखाते रहे। कभी सच देखने ही नहीं दिया।
उसने रात का खाना भी नहीं खाया। पति और दोनों बच्चे खाना खाकर सो चुके थे। लेकिन उसे नींद नहीं आ रही थी।

दीपमाला की शादी को पंद्रह वर्ष हो चुके थे। पति और दोनों बच्चों के साथ उसका जीवन अब तक सुखी पूर्वक ही व्यतीत हुआ था।

जी भर कर रो लेने के बाद वह अपने बेडरूम में आई। वहां उसने सोए हुए अपने पति को गौर से देखा। आज पहली बार उसका पति उसे काला-कलूटा, बेडौल शरीर वाला कुरूप व्यक्ति दिख रहा था। दीपमाला की बेचैनी बढ़ती जा रही थी।

रुद्रव्रत। यही नाम था उसका। जिसे आज डीएम चेंबर में देखने के बाद से दीपमाला को सिर्फ सच दिख रहा था।
एक समय था, जब दीपमाला रूद्रव्रत से बेइंतहा मोहब्बत करती थी। रूद्रव्रत से उसकी पहली मुलाकात आज से क़रीब अठारह साल पहले कॉलेज में हुई थी। मुस्कुराता चेहरा, गठीला बदन, शरारती आंखें। कॉलेज की लड़कियां उसे सलमान कहकर पुकारती थीं। उसे देखते ही दीपमाला को पहली नज़र वाला प्यार हो गया था। यूं तो कॉलेज की सभी लड़कियां अपने सलमान की ऐश्वर्या बनने की कोशिश में लगी हुई थीं। लेकिन दीपमाला बाज़ी मार गई।
तीन वर्षों तक दीपमाला रूद्रव्रत के प्रेम की डोर से बंधी रही। लेकिन, कॉलेज की पढ़ाई खत्म होते-होते उसे लगने लगा कि सुखी जीवन सिर्फ प्रेम से प्राप्त नहीं किया जा सकता। इसलिए उसने खुद को इस प्रेम रूपी डोर से मुक्त कर लिया और एक धनाढ्य व्यवसाई से शादी कर ली।

वो कहते हैं ना, कि अतीत से कभी पीछा नहीं छूटता। आज दीपमाला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था।

अगले हफ्ते दीपमाला के बड़े बेटे का जन्मदिन था और वह इस बार जिले की नई जिलाधिकारी को भी इस खुशी के मौक़े पर आमंत्रित करना चाहती थी। इसलिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए वह अपने पति के संग डीएम ऑफिस गई थी। कुछ देर अतिथि कक्ष में इंतज़ार करने के बाद जब वह डीएम के चेंबर में दाखिल हुई तो अप्सरा जैसी ख़ूबसूरत जिलाधिकारी को देखकर वह दंग रह गई। उसने सोचा- शायद ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ इसी को कहते हैं। अपने आने का कारण दीपमाला डीएम साहिबा से बता ही रही थी तभी एक शख़्स क़रीब पांच साल के एक बच्चे के साथ बिना इज़ाज़त डीएम के चेंबर में दाख़िल हो गया। जिसे देखते ही डीएम साहिबा अपनी कुर्सी से उठकर खड़ी हो गईं और उस बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया।

वह व्यक्ति डीएम साहिबा से मुख़ातिब होते हुए बोला – “आर्जव आज बहुत ज़िद करने लगा कि मम्मी से मिलना है। इसलिए लाना पड़ा।”

“कोई बात नहीं।” डीएम साहिबा ने कहा।

“चलो आर्जव, अब चलते हैं। मम्मी को अपना काम करने दो।”

“ओके पापा, लेट्स गो। बाय मम्मी।” यह कहते हुए वह बच्चा उस व्यक्ति के साथ वहां से चला गया।

उस शख़्स को, बच्चे को और डीएम साहिबा को देखने के बाद दीपमाला के दिमाग ने काम करना लगभग बंद कर दिया था।

वह शख़्स और कोई नहीं बल्कि रुद्रव्रत था। आज भी वह हू-ब-हू वैसा ही दिखता था, जैसा दीपमाला ने उसे कॉलेज में पहली बार देखा था।

खुद को संभालते हुए दीपमाला ने डीएम साहिबा की ओर मुख़ातिब होते हुए कहा – “अगर आप बुरा ना मानें तो एक बात पूछूं ?”

‘हां, पूछिए।” डीएम साहिबा ने कहा।

“आपके पति क्या करते हैं ?”

“मुझसे बेइंतहा प्यार।” डीएम साहिबा ने मुस्कुराते हुए कहा।

✍️ आलोक कौशिक

संक्षिप्त परिचय:-

नाम- आलोक कौशिक
शिक्षा- स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य)
पेशा- पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन
साहित्यिक कृतियां- प्रमुख राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में सैकड़ों रचनाएं प्रकाशित
पता:- मनीषा मैन्शन, जिला- बेगूसराय, राज्य- बिहार, 851101,
अणुडाक- devraajkaushik1989@gmail.com
चलभाष संख्या- 8292043472

Language: Hindi
2 Likes · 2 Comments · 535 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
अपूर्ण नींद और किसी भी मादक वस्तु का नशा दोनों ही शरीर को अन
अपूर्ण नींद और किसी भी मादक वस्तु का नशा दोनों ही शरीर को अन
Rj Anand Prajapati
अब किसी की याद पर है नुक़्ता चीनी
अब किसी की याद पर है नुक़्ता चीनी
Sarfaraz Ahmed Aasee
"Awakening by the Seashore"
Manisha Manjari
सबक
सबक
manjula chauhan
चिंता
चिंता
RAKESH RAKESH
"दुम"
Dr. Kishan tandon kranti
उन पुरानी किताबों में
उन पुरानी किताबों में
Otteri Selvakumar
अश्क तन्हाई उदासी रह गई - संदीप ठाकुर
अश्क तन्हाई उदासी रह गई - संदीप ठाकुर
Sandeep Thakur
*जीवन की शाम (चार दोहे)*
*जीवन की शाम (चार दोहे)*
Ravi Prakash
कभी किसी को इतनी अहमियत ना दो।
कभी किसी को इतनी अहमियत ना दो।
Annu Gurjar
2314.पूर्णिका
2314.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
मित्रता
मित्रता
Mahendra singh kiroula
पितृ दिवस की शुभकामनाएं
पितृ दिवस की शुभकामनाएं
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
डॉ अरुण कुमार शास्त्री
DR ARUN KUMAR SHASTRI
गणतंत्र
गणतंत्र
लक्ष्मी सिंह
निकल गया सो निकल गया
निकल गया सो निकल गया
TARAN VERMA
क्या होगा लिखने
क्या होगा लिखने
Suryakant Dwivedi
■ हाथ मे झाड़ू : गर्दभ वाहन...
■ हाथ मे झाड़ू : गर्दभ वाहन...
*Author प्रणय प्रभात*
मै भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
मै भटकता ही रहा दश्त ए शनासाई में
Anis Shah
कुछ लोग गुलाब की तरह होते हैं।
कुछ लोग गुलाब की तरह होते हैं।
Srishty Bansal
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
वही है जो इक इश्क़ को दो जिस्म में करता है।
Monika Verma
खामोश आवाज़
खामोश आवाज़
Dr. Seema Varma
दो शे' र
दो शे' र
डॉक्टर वासिफ़ काज़ी
जैसे जैसे उम्र गुज़रे / ज़िन्दगी का रंग उतरे
जैसे जैसे उम्र गुज़रे / ज़िन्दगी का रंग उतरे
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
वीर पुत्र, तुम प्रियतम
संजय कुमार संजू
दिल को तेरी
दिल को तेरी
Dr fauzia Naseem shad
इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति को उसके अलावा कोई भी नहीं हरा
इस दुनिया में किसी भी व्यक्ति को उसके अलावा कोई भी नहीं हरा
Devesh Bharadwaj
" वतन "
भगवती प्रसाद व्यास " नीरद "
जिन्दा हो तो,
जिन्दा हो तो,
नेताम आर सी
Loading...