Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
24 Mar 2024 · 2 min read

“पारंपरिक होली और भारतीय संस्कृति”

त्योहारों का जीवन में बड़ा महत्व हैं। त्योहार मतलब उत्सव, आनंद। इसके आने-जाने से जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते है। नई उर्जा का प्रवाह होता है। इससे जुड़े विचारों की पुनरावृत्ति होती है। आजकल लोग त्योहारों को भूलते जा रहे हैं। ऐसे में यह अपने मूल पारंपरिक स्वरूप में बना रहे, इसके लिए दृढ़ निश्चय के साथ पहल करने की आवश्यकता है। हमें अपने जीवन में त्योंहारों के महत्व को समझना आवश्यक है, इसलिए कि हमारी सभ्यता और संस्कृति से इसका गहरा संबंध है।
होली का त्योहार करीब है। जिसे रंगों का पर्व भी कहते है। इसे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हमारे देश में लगातार दो दिन चलने वाला यह त्योहार बरसाने, वृंदावन, मथुरा में दो हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाता है। यह त्योहार जहां बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, तो वहीं हमें आपसी संबंधों को सुधारने और सद्भाव को बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।
प्रेम के प्रतीक तथा मन भावन रंगों का पर्व होली में हमारे गांव के लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। यहां आज भी पारंपरिक होली देखने को मिलती है। क्योंकि पूरखो के जमाने से चली आ रही परंपरा का अनुसरण होता हैं। होली से लगभग दो हफ्ते पहले ही देवालयों पर ढोल, मजीरा के साथ चौताल लगने लगते है तथा परंपरागत फाग गीत और चहका गाएं जाते हैं जिसे लोग बड़े चाव से सुनते हैं।-“यह चरन सरोज निहारी, रमा हो पति प्यारी”, “हे दशरथ के कुंवर दया नीधि, दीन बंधु हितकारी”, सिरहाने से कांगा उड़ भागा, मोर सईया अभागा ना जागा”जैसे अनेक। इसी में दश पांच लोगों की टोली निकलती है और हर घर के दरवाजे पर जाकर नृत्य के साथ जोगीरा गाते हैं।
होलिका दहन और धूल हड्डी के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जातें है, ढोल, झाल व मजीरा के साथ फगुआ गाते हुए पूरा गांव भ्रमण करते हैं। घर-घर रुक कर गोझिया, मिठाई का भरपूर आनंद लेते है। दोपहर दो बजे तक रंग खेलने के पश्चात शाम चार बजे से गुलाल की होली खेलते हैं और एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते है, अभिवादन करते है। छोटे लोग बड़ों के पांव छूकर आशीर्वाद लेते हैं। जहां हर जगह फाग रंग फीका पड़ रहा है, तो वहीं हमारे गांव “गंभीरवन” की पारंपरिक होली आज भी सभी को आकर्षित करती है। वह भी एक नहीं तीन-तीन टोलियां आपस में स्पर्धा पैदा करके।

लेखक
युवराज राकेश चौरसिया
सिद्धार्थ मेडिकल एण्ड सर्जिकल चक्रपानपुर
आजमगढ़

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 36 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from राकेश चौरसिया
View all
You may also like:
ग़ज़ल
ग़ज़ल
Mahendra Narayan
एक ग़ज़ल यह भी
एक ग़ज़ल यह भी
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
"स्मरणीय"
Dr. Kishan tandon kranti
2574.पूर्णिका
2574.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Sometimes
Sometimes
Vandana maurya
कल देखते ही फेरकर नजरें निकल गए।
कल देखते ही फेरकर नजरें निकल गए।
Prabhu Nath Chaturvedi "कश्यप"
Der se hi magar, dastak jarur dena,
Der se hi magar, dastak jarur dena,
Sakshi Tripathi
#मुक्तक
#मुक्तक
*Author प्रणय प्रभात*
रात क्या है?
रात क्या है?
Astuti Kumari
* इस धरा को *
* इस धरा को *
surenderpal vaidya
सत्य शुरू से अंत तक
सत्य शुरू से अंत तक
विजय कुमार अग्रवाल
शाम
शाम
N manglam
कोन ल देबो वोट
कोन ल देबो वोट
डॉ विजय कुमार कन्नौजे
# होड़
# होड़
Dheerja Sharma
बड़ी कथाएँ ( लघुकथा संग्रह) समीक्षा
बड़ी कथाएँ ( लघुकथा संग्रह) समीक्षा
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
(21)
(21) "ऐ सहरा के कैक्टस ! *
Kishore Nigam
गाती हैं सब इंद्रियॉं, आता जब मधुमास(कुंडलिया)
गाती हैं सब इंद्रियॉं, आता जब मधुमास(कुंडलिया)
Ravi Prakash
नौकरी (१)
नौकरी (१)
अभिषेक पाण्डेय 'अभि ’
विश्वेश्वर महादेव
विश्वेश्वर महादेव
डॉ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम
सबला नारी
सबला नारी
आनन्द मिश्र
"तुम नूतन इतिहास लिखो "
DrLakshman Jha Parimal
अश्रु की भाषा
अश्रु की भाषा
Shyam Sundar Subramanian
ज़िंदगी तेरी हद
ज़िंदगी तेरी हद
Dr fauzia Naseem shad
आए तो थे प्रकृति की गोद में ,
आए तो थे प्रकृति की गोद में ,
ओनिका सेतिया 'अनु '
बारिश
बारिश
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
मां तेरा कर्ज ये तेरा बेटा कैसे चुकाएगा।
मां तेरा कर्ज ये तेरा बेटा कैसे चुकाएगा।
Rj Anand Prajapati
गीत
गीत
Shiva Awasthi
गुरु की पूछो ना जात!
गुरु की पूछो ना जात!
जय लगन कुमार हैप्पी
.......शेखर सिंह
.......शेखर सिंह
शेखर सिंह
परेशानियों का सामना
परेशानियों का सामना
Paras Nath Jha
Loading...