Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
12 Jul 2019 · 2 min read

वह यूं शर्मिंदा हुआ

नीता अपने पति विनेश की हरकतों से परेशान थी। रोजाना घंटों फोन पर बातचीत करना, फेसबुक और अन्य सोशल साइटों पर लगे रहना उसका नियम बन चुका था। इन बातों को लेकर घर में तकरार बढ़ती जा रही थी। पति-पत्नी के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता शक और रोजमर्रा के झगड़ों में बदल चुका था।
विनेश उल्टा नीता पर ही हावी होने की कोशिश करता और कहता कि वह उस पर नाहक शक करती है। वह किसी महिला की तरफ नजर तक उठाकर नहीं देखता है। एक अरसा लड़ने और झगड़ने के बाद विनेश पर कोई असर नहीं हुआ तो नीता ने भी हथियार डाल दिए। इधर, फेसबुक पर विनेश की पिंकी नाम की महिला से दोस्ती शुरू हो चुकी थी। यह संबंध दिनों दिन परवान चढ़ते जा रहे थे। नीता की तरफ से कोई विरोध न होने से विनेश को लगातार बल मिल रहा था।
एक दिन चैट के दौरान विनेश ने पिंकी से मिलने की इच्छा जताई। काफी खुशामद के बाद पिंकी को एक होटल में मुलाकात के लिए राजी कर लिया। विनेश ने एक बहुत अच्छा रूम बुक करा दिया था। पिंकी ने यह भी बता दिया कि वह विनेश की पसंद यानी गुलाबी ड्रेस पहन कर आएगी, हरे स्कार्फ का ढाटा और ब्राउन पर्स होगा। ठीक 2 बजे रिसेप्शन पर पहुंचेगी।
फिर क्या था विनेश 2 बजने का बेसब्री से इंतजार करने लगा। तयशुदा समय पर पिंकी पहुंच गई। सीढ़ियों पर खड़े हुए विनेश ने उसको इशारा करके बुला लिया। विनेश आगे-आगे और पिंकी उसके पीछे। रूम के अंदर पहुंचते ही पिंकी ने अपना ढाटा खोला दिया। यह क्या? विनेश अवाक, उसको पैरों के नीचे कि ज़मीन खिसकती महसूस हुई। उसके सामने पिंकी नहीं उसकी पत्नी नीता थी।
अपने पति को सबक सिखाने के लिए नीता ने ही फेसबुक पर फेक आई.डी. बनाई थी। नीता सिर्फ इतना ही बोली- पिंकी और तुम्हारे जैसी हरकत में भी करने लगी तो…? विनेश का सिर शर्म से झुक गया, वह नीता के पैरों पर गिर पड़ा।

© अरशद रसूल

Language: Hindi
2 Likes · 225 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
एक ऐसा दृश्य जो दिल को दर्द से भर दे और आंखों को आंसुओं से।
एक ऐसा दृश्य जो दिल को दर्द से भर दे और आंखों को आंसुओं से।
Rekha khichi
राम
राम
Sanjay ' शून्य'
"सच्चाई"
Dr. Kishan tandon kranti
गूढ़ बात~
गूढ़ बात~
दिनेश एल० "जैहिंद"
ऐ मेरे हुस्न के सरकार जुदा मत होना
ऐ मेरे हुस्न के सरकार जुदा मत होना
प्रीतम श्रावस्तवी
दरोगा तेरा पेट
दरोगा तेरा पेट
Satish Srijan
#तेवरी / #अफ़सरी
#तेवरी / #अफ़सरी
*Author प्रणय प्रभात*
गहरे ध्यान में चले गए हैं,पूछताछ से बचकर।
गहरे ध्यान में चले गए हैं,पूछताछ से बचकर।
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
कौन कहता है आक्रोश को अभद्रता का हथियार चाहिए ? हम तो मौन रह
कौन कहता है आक्रोश को अभद्रता का हथियार चाहिए ? हम तो मौन रह
DrLakshman Jha Parimal
मन-गगन!
मन-गगन!
Priya princess panwar
समझ
समझ
Dinesh Kumar Gangwar
मां, तेरी कृपा का आकांक्षी।
मां, तेरी कृपा का आकांक्षी।
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
मिलती बड़े नसीब से , अपने हक की धूप ।
मिलती बड़े नसीब से , अपने हक की धूप ।
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
संस्कृत के आँचल की बेटी
संस्कृत के आँचल की बेटी
Er.Navaneet R Shandily
जिंदगी का सवाल आया है।
जिंदगी का सवाल आया है।
Dr fauzia Naseem shad
मोल
मोल
विनोद वर्मा ‘दुर्गेश’
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ईर्ष्या, द्वेष और तृष्णा
ओंकार मिश्र
अगर मेघों से धरती की, मुलाकातें नहीं होतीं (मुक्तक)
अगर मेघों से धरती की, मुलाकातें नहीं होतीं (मुक्तक)
Ravi Prakash
2288.पूर्णिका
2288.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
तो मेरे साथ चलो।
तो मेरे साथ चलो।
Manisha Manjari
बाँध लू तुम्हें......
बाँध लू तुम्हें......
Dr Manju Saini
*कागज़ कश्ती और बारिश का पानी*
*कागज़ कश्ती और बारिश का पानी*
sudhir kumar
शुभ दिवाली
शुभ दिवाली
umesh mehra
मेरे पास नींद का फूल🌺,
मेरे पास नींद का फूल🌺,
Jitendra kumar
अकेला खुदको पाता हूँ.
अकेला खुदको पाता हूँ.
Naushaba Suriya
सुख - एक अहसास ....
सुख - एक अहसास ....
sushil sarna
// अगर //
// अगर //
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
दौलत नहीं, शोहरत नहीं
दौलत नहीं, शोहरत नहीं
Ranjeet kumar patre
कितना रोका था ख़ुद को
कितना रोका था ख़ुद को
हिमांशु Kulshrestha
अयोध्या धाम
अयोध्या धाम
विजय कुमार अग्रवाल
Loading...