Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Jan 2018 · 2 min read

नारी-उत्थान में स्वामी विवेकानन्द की भूमिका

हमारा भारत देश इसलिए महान माना गया है, क्योंकि सर्वप्रथम यहां की धरती पर सबसे अधिक महापुरुषों ने जन्म लिया। दूसरी बात जो नारी के प्रति आदर-सत्कार की भावना यहां की धरती पर है शायद ही वह किसी देश मे हो, परन्तु जब नारी को पुरुषों के मुकाबले कम समझा जाता है तो बड़ा आश्चर्य होता है कि एक तरफ तो हम कल्पना चावला, इंदिरा गांधी की मिसाल देते हैं और दूसरी तरफ कहते हैं कि नारी वो आयाम स्थापित नहीं कर सकती जिसमे पुरुष कामयाब हो सकते हैं।
स्वामी विवेकानन्द साहित्य को अगर गौर से पढ़ें तो पता चलता है कि वे उस समय जब खासकर भारत मे नारी-शिक्षा का अधिक बोलबाला नहीं था, तब उन्होंने नारी-शिक्षा व नारी-उत्थान के सम्बंध में ऐसे कितने व्याख्यान दिए जिन्हें सुनकर भारतीय नारी स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती, लेकिन आज 21वीं सदी की बात करें तो काफी स्थानों के सर्वेक्षण व अध्धयन में सामने आता है कि नारी आज भी चारदीवारी में रोजमर्रा के कार्यों में जकड़ी हुई है, क्योंकि वहां पुरुष ही नही चाहते कि नारी आगे बढे, आखिर ऐसा क्यों….?
स्वामी विवेकानन्दजी से किसी ने नारी-उत्थान के सम्बन्ध में जब प्रश्न किया तो उन्होंने कहा, ”भारत मे नारी तिरस्कार और जाति-भेद की समस्याएं अहम हैं, जिनके कारण नारी अशिक्षित होकर घर मे कैद है जबकि पाश्चात्य में ऐसा नहीं है, वहां नारी पुरुषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे भी दो कदम आगे चलती हैं।
आगे फिर कहते हैं, ”जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता भी प्रसन्न होते हैं और जहां उनका तिरस्कार होता है वहां सभी प्रयत्न धरे रह जाते हैं।”
नारी-उत्थान, नारी-सम्मान, नारी-शिक्षा व नारी-पूजा में अथाह सहयोग दें, क्योंकि नारी से ही हमारी शक्ति है।
बड़े शहरों व सम्पन्न कस्बों से थोड़ा बाहर निकलकर देखें तो आज भी स्वामी विवेकानन्दजी की बात सौ फीसदी सत्य साबित होती है, जहां की नारियों का अपने दायरे से बाहर निकलना मात्र स्वप्न जैसा है।

मनोज अरोड़ा
लेखक, सम्पादक व समीक्षक
+91-9928001528

Language: Hindi
Tag: लेख
477 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
जिंदगी
जिंदगी
Bodhisatva kastooriya
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
किस्मत भी न जाने क्यों...
किस्मत भी न जाने क्यों...
डॉ.सीमा अग्रवाल
*अजीब आदमी*
*अजीब आदमी*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
सुबह की चाय है इश्क,
सुबह की चाय है इश्क,
Aniruddh Pandey
रे ! मेरे मन-मीत !!
रे ! मेरे मन-मीत !!
Ramswaroop Dinkar
नज़रों में तेरी झाँकूँ तो, नज़ारे बाहें फैला कर बुलाते हैं।
नज़रों में तेरी झाँकूँ तो, नज़ारे बाहें फैला कर बुलाते हैं।
Manisha Manjari
एक उड़ान, साइबेरिया टू भारत (कविता)
एक उड़ान, साइबेरिया टू भारत (कविता)
Mohan Pandey
ग़ज़ल- तू फितरत ए शैतां से कुछ जुदा तो नहीं है- डॉ तबस्सुम जहां
ग़ज़ल- तू फितरत ए शैतां से कुछ जुदा तो नहीं है- डॉ तबस्सुम जहां
Dr Tabassum Jahan
मैं चाँद पर गया
मैं चाँद पर गया
Satish Srijan
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज का
ज़िंदगी तेरे मिज़ाज का
Dr fauzia Naseem shad
2510.पूर्णिका
2510.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
सकट चौथ की कथा
सकट चौथ की कथा
Ravi Prakash
मैं ढूंढता हूं जिसे
मैं ढूंढता हूं जिसे
Surinder blackpen
हम बात अपनी सादगी से ही रखें ,शालीनता और शिष्टता कलम में हम
हम बात अपनी सादगी से ही रखें ,शालीनता और शिष्टता कलम में हम
DrLakshman Jha Parimal
आया सखी बसंत...!
आया सखी बसंत...!
Neelam Sharma
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
इलेक्शन ड्यूटी का हौव्वा
Dr. Pradeep Kumar Sharma
नरेंद्र
नरेंद्र
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
सादगी
सादगी
राजेंद्र तिवारी
धर्म को
धर्म को "उन्माद" नहीं,
*Author प्रणय प्रभात*
मुझे हर वो बच्चा अच्छा लगता है जो अपनी मां की फ़िक्र करता है
मुझे हर वो बच्चा अच्छा लगता है जो अपनी मां की फ़िक्र करता है
Mamta Singh Devaa
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
जीवन चक्र में_ पढ़ाव कई आते है।
Rajesh vyas
प्रेम की बात जमाने से निराली देखी
प्रेम की बात जमाने से निराली देखी
Vishal babu (vishu)
जब तक दुख मिलता रहे,तब तक जिंदा आप।
जब तक दुख मिलता रहे,तब तक जिंदा आप।
Manoj Mahato
होली कान्हा संग
होली कान्हा संग
Kanchan Khanna
रामायण में भाभी
रामायण में भाभी "माँ" के समान और महाभारत में भाभी "पत्नी" के
शेखर सिंह
तू प्रतीक है समृद्धि की
तू प्रतीक है समृद्धि की
gurudeenverma198
आओ तो सही,भले ही दिल तोड कर चले जाना
आओ तो सही,भले ही दिल तोड कर चले जाना
Ram Krishan Rastogi
विचार
विचार
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
Loading...