Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
18 Apr 2021 · 2 min read

नहीं रहे सांस्कृतिक पुनर्जागरण युग के पुरोधा नरेंद्र कोहली

जनवरी, 2017 ई. में पद्मश्री से सम्मानित होने वाले सुप्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ॰ नरेन्द्र कोहली अब हमारे बीच में शारीरक रूप से भले ही नहीं हैं मगर साहित्यिक रूप से सदैव ही रहेंगे। नरेन्द्र जी का जन्म 6 जनवरी 1940 ई. को हुआ और शनिवार 17 अप्रैल 2021 ई. को शाम 6:40 बजे उनका निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। कुछ दिनों पहले उन्‍हें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद उन्‍हें दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उनका देहान्त हुआ।

दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट पूरा करने के बाद डॉ. कोहली ने कुछ दिन अध्यापन कार्य किया। ततपश्चात लेखन से साहित्य में नया मुकाम हासिल किया। आदरणीय नरेन्द्र जी को शलाका सम्मान, साहित्य भूषण, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार, व पद्मश्री सहित दर्जनों पुरस्कार मिले।

महाभारत और रामायण की उपन्यास शृंखला से चर्चित हुए डॉ. नरेंद्र कोहली जी ने साहित्य के लगभग समस्त विधाओं जैसे—उपन्यास, व्यंग्य, नाटक, कहानी, संस्मरण, निबंध, पत्र और आलोचनात्मक साहित्य में अपनी जादुई लेखनी चलाई है व खूब वाहवाही लूटी है। पौराणिक एवं ऐतिहासिक चरित्रों की गुत्थियों को सुलझाते हुए कोहली जी ने उनके माध्यम से वर्तमान सामाज में उपस्थित समस्याओं, जटिलताओं और उनके यथोचित समाधान को समाज के समक्ष रखा। यही कोहली जी द्वारा रचित साहित्य की प्रमुख विशेषता है। निःसंदेह कोहली जी विशुद्ध सांस्कृतिक, राष्ट्रवादी साहित्यकार व चिन्तक हैं। जिनकी रचनाओं के माध्यम से भारतीय जीवन-शैली व दर्शन का सम्यक् परिचय पाठकों को होता है।

साहित्यकार के रूप में डॉ. नरेंद्र कोहली के उपन्यास “दीक्षा” के साथ ही हिंदी साहित्य में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का युग आरम्भ हुआ कह सकते हैं। जिसकी आलोचना यह कहकर हुई कि प्रगतिशील युग में वे पुरातन परम्पराओं को ढो रहे हैं। इसके बावजूद भी हिंदी साहित्य में वर्तमान युग को “नरेंद्र कोहली युग” का नाम देने की चर्चा जोर पकड़ रही है। यदि ऐसा हुआ तो ये उनके प्रति सच्ची श्रृद्धांजलि होगी।

डॉ. नरेंद्र कोहली ने सौ से अधिक पुस्तकों का सृजन किया है। यह कहने में कोई अतिश्योक्ति नहीं कि हिन्दी साहित्य में ‘महाकाव्यात्मक उपन्यास’ (रामायण व महाभारत) की विधा को प्रारंभ करने का श्रेय भी आदरणीय नरेंद्र कोहली को ही प्राप्त है। उन्होंने संपूर्ण रामकथा को चार खंडों के 1800 पन्नों के वृहद उपन्यास में प्रस्तुत किया, तो महासमर के आठ खंडों में महाभारत की सम्पूर्ण कथा को रोचकता के साथ समाहित किया। रामकथा पर रचे गए उपन्यासों के कारण कोहली जी आधुनिक पीढ़ी के अपने समर्थकों के बीच ‘आधुनिक तुलसीदास’ के रूप में भी लोकप्रिय थे। उनके निधन पर सभी साहित्यकारों और राजनेताओं ने दुःख व्यक्त किया और और सोशल साइट्स पर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
•••

Language: Hindi
Tag: लेख
2 Likes · 6 Comments · 389 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
View all
You may also like:
आता जब समय चुनाव का
आता जब समय चुनाव का
Gouri tiwari
द्रुत विलम्बित छंद (गणतंत्रता दिवस)-'प्यासा
द्रुत विलम्बित छंद (गणतंत्रता दिवस)-'प्यासा"
Vijay kumar Pandey
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन
Dr. Pradeep Kumar Sharma
लफ्जों के सिवा।
लफ्जों के सिवा।
Taj Mohammad
सोचा ना था ऐसे भी जमाने होंगे
सोचा ना था ऐसे भी जमाने होंगे
Jitendra Chhonkar
"अहसासों का समीकरण"
Dr. Kishan tandon kranti
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
तेवरी इसलिए तेवरी है [आलेख ] +रमेशराज
कवि रमेशराज
गुनाह ना करके भी
गुनाह ना करके भी
Harminder Kaur
किसान
किसान
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
*जग में होता मान उसी का, पैसा जिसके पास है (हिंदी गजल)*
*जग में होता मान उसी का, पैसा जिसके पास है (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
छाई रे घटा घनघोर,सखी री पावस में चहुंओर
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
ए'लान - ए - जंग
ए'लान - ए - जंग
Shyam Sundar Subramanian
चौकीदार की वंदना में / MUSAFIR BAITHA
चौकीदार की वंदना में / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
क्या यही प्यार है
क्या यही प्यार है
gurudeenverma198
जग का हर प्राणी प्राणों से प्यारा है
जग का हर प्राणी प्राणों से प्यारा है
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
सम्मान में किसी के झुकना अपमान नही होता
Kumar lalit
धन तो विष की बेल है, तन मिट्टी का ढेर ।
धन तो विष की बेल है, तन मिट्टी का ढेर ।
sushil sarna
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
2379.पूर्णिका
2379.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
गाँव पर ग़ज़ल
गाँव पर ग़ज़ल
नाथ सोनांचली
ख़ुद को मुर्दा शुमार मत करना
ख़ुद को मुर्दा शुमार मत करना
Dr fauzia Naseem shad
फलक भी रो रहा है ज़मीं की पुकार से
फलक भी रो रहा है ज़मीं की पुकार से
Mahesh Tiwari 'Ayan'
वसंत की बहार।
वसंत की बहार।
Anil Mishra Prahari
सुकर्मों से मिलती है
सुकर्मों से मिलती है
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
*वह बिटिया थी*
*वह बिटिया थी*
Mukta Rashmi
हमने सबको अपनाया
हमने सबको अपनाया
Vandna thakur
कौन जिम्मेदार इन दीवार के दरारों का,
कौन जिम्मेदार इन दीवार के दरारों का,
कवि दीपक बवेजा
रविदासाय विद् महे, काशी बासाय धी महि।
रविदासाय विद् महे, काशी बासाय धी महि।
दुष्यन्त 'बाबा'
शहर में बिखरी है सनसनी सी ,
शहर में बिखरी है सनसनी सी ,
Manju sagar
मैं तेरा कृष्णा हो जाऊं
मैं तेरा कृष्णा हो जाऊं
bhandari lokesh
Loading...