Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
28 Apr 2024 · 2 min read

द्रोणाचार्य वध

कुरुक्षेत्र की रणभूमि पे अर्जुन ने जयद्रथ संघार किया
पुत्र की चिता समक्ष जो लिया वचन, वह उसने साकार किया

पांडव सेना सुखी हुई पर बात बड़ी थी चिंतामयी
जबतक गुरुवर है रणभूमि में, तब तक न होंगे हम विजयी

तब युक्ति सुझाई माधव ने, ‘क्यों ना ऐसा कोई कार्य करे
गुरुद्रोण छोड़ थे शस्त्र सभी, और स्वयं मृत्यु स्वीकार करे

अश्वस्थामा प्रिय है उनको, उसके खातिर मित्रता छोड़ी
पांचाल नरेश से राज्य भी हड़पा, सारी सीमाएं तोड़ी

रणभूमि में एक गज है, उसका भी नाम अश्वस्थामा है
विगोदार उसका वध करदे, बोले “मैंने मारा अश्वस्थामा है”

ये खबर सुन सकते में आये गुरुवर, तभी प्रहार करना
जब शोक में अस्त्र त्यागेंगे, धृष्तद्युम्न उसी क्षण वार करना!’

बोले धर्मराज, ‘माधव नहीं! यह वध नहीं ये छल होगा
शस्त्रहीन की हत्या करदे अधर्म से भरा वह पल होगा!’

मैं सदा सत्य कहता हूँ, झूट न बोला जाएगा
क्षमा चाहता हूँ माधव! इस योजना का पालन न हो पायेगा!’

माधव बोले, ‘हे धर्मराज! ये मत भूलो की सामने खड़े अधर्मी है
भरी सभा में बना तमाशा, तुमसे सब छीनने वाले कुकर्मी है

क्या धर्म का ज्ञान उन्हें और क्या युद्ध की नीति उनकी?
घेर के मारा अभिमन्यु को और क्या बताऊं अनीति उनकी?

गुरुवर उनकी रक्षा करते, इसीलिए वध उनका करना होगा
और कोई उपाय शेष नहीं, इस झूठे प्रपंच को रचना होगा! ‘

फिर युद्ध छिड़ा योजना तहत, अर्जुन को द्रोण से भिड़ना था
चाहे कुछ भी हो जाए, उनको दूर पुत्र से करना था

इतने में भीमसेन ने मार दिया उस हाथी को
‘अश्वस्थामा मारा गया!’, ये बोला अपने साथी को

सनसनी फ़ैल गयी रणभूमि में, पहुंची सूचना द्रोण के पास
द्रोण बोले, ‘किसी का वचन स्वीकार नहीं, धर्मराज तुमसे है आस!’

बोलो बेटा क्या सत्य है ये की उसने भीम से रार लिया?
बोलो बेटा क्या वाकई भीम ने अश्वस्थामा मार दिया?! ‘

‘हाँ! अश्वस्थामा मारा गया! ‘, धर्मराज ने आधा सत्य बताया
‘पर वह मनुज नहीं हाथी था’, तभी केशव ने शंख बजाया

पूर्ण सत्य न सुन पाए गुरुवर, ऐसी केशव की लीला थी
पर पूर्ण सकते में आये गुरुवर, ऐसी माधव की लीला थी

केशव ने आँखों-आँखों में, धृष्तद्युम्न को दिया इशारा
धृष्तद्युम्न ने खडग घुमाया, सीधे गर्दन पे द्रोण के मारा

गुरु द्रोण का वध हुआ, कुरु सेना पर मानो गिरी गाज
एक सूत पुत्र का चयन हुआ फिर, सेनापति बने अंगराज

Language: Hindi
1 Like · 27 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
*चटकू मटकू (बाल कविता)*
*चटकू मटकू (बाल कविता)*
Ravi Prakash
श्री राम आ गए...!
श्री राम आ गए...!
भवेश
*नज़ाकत या उल्फत*
*नज़ाकत या उल्फत*
DR ARUN KUMAR SHASTRI
"अमर रहे गणतंत्र" (26 जनवरी 2024 पर विशेष)
Dr. Asha Kumar Rastogi M.D.(Medicine),DTCD
शिव स्तुति महत्व
शिव स्तुति महत्व
ओम प्रकाश श्रीवास्तव
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सब कहते हैं।
बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ सब कहते हैं।
राज वीर शर्मा
रास्ता तुमने दिखाया...
रास्ता तुमने दिखाया...
डॉ.सीमा अग्रवाल
तेरी चाहत हमारी फितरत
तेरी चाहत हमारी फितरत
Dr. Man Mohan Krishna
भारत कि गौरव गरिमा गान लिखूंगा
भारत कि गौरव गरिमा गान लिखूंगा
नंदलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर
प्रतिशोध
प्रतिशोध
Shyam Sundar Subramanian
उम्मीद की आँखों से अगर देख रहे हो,
उम्मीद की आँखों से अगर देख रहे हो,
Shweta Soni
जीवन ज्योति
जीवन ज्योति
भवानी सिंह धानका 'भूधर'
जीवन का एक चरण
जीवन का एक चरण
पूर्वार्थ
আজ রাতে তোমায় শেষ চিঠি লিখবো,
আজ রাতে তোমায় শেষ চিঠি লিখবো,
Sakhawat Jisan
हमें सलीका न आया।
हमें सलीका न आया।
Taj Mohammad
क्रोटन
क्रोटन
Madhavi Srivastava
जबरदस्त विचार~
जबरदस्त विचार~
दिनेश एल० "जैहिंद"
पहले भागने देना
पहले भागने देना
*Author प्रणय प्रभात*
जीवन और बांसुरी दोनों में होल है पर धुन पैदा कर सकते हैं कौन
जीवन और बांसुरी दोनों में होल है पर धुन पैदा कर सकते हैं कौन
Shashi kala vyas
याद रे
याद रे
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
ज़रा मुस्क़ुरा दो
ज़रा मुस्क़ुरा दो
आर.एस. 'प्रीतम'
ఇదే నా భారత దేశం.
ఇదే నా భారత దేశం.
डॉ गुंडाल विजय कुमार 'विजय'
संसद
संसद
Bodhisatva kastooriya
कितना प्यारा कितना पावन
कितना प्यारा कितना पावन
जगदीश लववंशी
उत्कंठा का अंत है, अभिलाषा का मौन ।
उत्कंठा का अंत है, अभिलाषा का मौन ।
sushil sarna
करके घर की फ़िक्र तब, पंछी भरे उड़ान
करके घर की फ़िक्र तब, पंछी भरे उड़ान
महावीर उत्तरांचली • Mahavir Uttranchali
3238.*पूर्णिका*
3238.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
चिलचिलाती धूप में निकल कर आ गए
चिलचिलाती धूप में निकल कर आ गए
कवि दीपक बवेजा
क्या विरासत में
क्या विरासत में
Dr fauzia Naseem shad
बच्चों के साथ बच्चा बन जाना,
बच्चों के साथ बच्चा बन जाना,
लक्ष्मी सिंह
Loading...