जय माँ शारदे🌹
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/d0e4db52142f1a28e8d653a4a59e7c66_c1f6fcba8a7e56851bd2da861aa7dfa9_600.jpg)
जय माँ शारदे🌹
भावना में सदा आप का नाम हो,
शब्द से मै करूँ आप की साधना।
छंद में आप है गीत में आप है,
काव्य से हो रही आप की अर्चना।
लेखनी पे दया हो कृपा आप की,
है हृदै की यही शारदे कामना।
आप के द्वार पे आ गये भक्त है,
हाथ को मातु तूँ नित्य ही थामना।
कामिनी मिश्रा अनिका