Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
21 Oct 2022 · 5 min read

चौपई छंद ( जयकरी / जयकारी छंद और विधाएँ

चौपइ ( जयकरी छंद ),15 मात्रिक छंद

सरल विधान – चौपइ छंद ( जयकरी छंद)
तीन चौकल + गाल या अठकल चौकल गाल , या चौकल अठकल गाल

चौपइ (जयकरी छंद )

मिले नाम के हैं उपहास |
अन्वेषण में लगा सुभास ||
हैं तस्वीरे बड़ी विचित्र |
नहीं नाम से मिलें चरित्र ||

नहीं मंथरा मिलता नाम |
पर दिखते हैं उसके काम ||
गिनती में हैं लाख करोड़ |
दिया नाम पर सबने छोड़ ||

करे मंथरा फिर परिहास |
रहे कैकयी के रनवास ||
टूटे दशरथ की सब आस |
बने राम का वन अब खास ||

नहीं कैकयी नारी नाम |
पर करती हैं उसके काम ||
दशरथ तजते रहते प्राण |
मिले देखने कई प्रमाण ||

घर-घर में पनपें षड्यंत्र |
फूँक मुहल्ला जाता मंत्र ||
सीता बैठी करे विचार –
समझ परे हैं सब व्यवहार |

नहीं विभीषण मिलता नाम |
अनुज करें पर भेदी काम ||
शूर्पणखा भी मिला न नाम |
नाक कटा जो लोटी शाम ||

देखे मामा हैं मारीच |
मचा गये जो छल से कीच ||
नहीं नाम से रखते मेल |
मारीचों सा जिनका खेल ||

सुभाष ‌सिंघई

~~~`~~~~~~~~~~
चौपइ (जयकरी छंद )

प्रकट नहीं अब करते खेद |
हो जाए जब कुछ मतभेद ||
कटुत वचन से करते रार‌ |
जैसे चलती है तलवार ||

नीचें झुकते जाते नैन |
मन भी होता है बेचैन ||
वाणी उगले जब जब आग |
विषधर जैसा निकले झाग‌ ||

वाणी कटुता की जब धार |
करती है मन पर संघार ||
लाज शर्म भी देती छोड़ |
बैर भाव के लेती मोड़ ||

छंद महल पर अनुपम फूल |
ज्ञान नदी के रहते कूल ||
ज्ञानार्जन का करते पान |
करें परस्पर सबका मान ||

छंद सृजन करते सब मित्र‌ |
महकाते है बनकर इत्र ||
मुखपोथी पर दें सम्मान |
ज्ञान बना है‌ अब वरदान ||

सभी गुणी जन सृजन महान |
प्रीति परस्पर है सम्मान ||
आगत स्वागत रहता नेह |
छंद‌ महल अब अनुपम गेह‌ ||

एक बर्ष का है आकार |
छंद महल है अब उपहार ||
सीखें मिलकर हम सब यार |
त्रुटियों का करके उपचार ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~

चौपइ छंद ( जयकरी छंद)
तीन चौकल + गाल या 8- 7
मुक्तक

‌संत सदा देता ‌है ज्ञान |
रखे न मन में कोई मान |
मायाचारी से रह दूर ~
होता है वह ‌सरल सुजान |

करता जन मानस से प्यार |
संत सदा करते उपकार |
बिच्छू भी जब मारे डंक –
हँसकर करते निज उपचार |

संत सदा होते अनमोल |
नहीं हृदय में रखते झोल |
पास बैठकर देखो यार ~
मिले शहद‌ से मीठे बोल |

सुभाष सिंघई

~~~~~~~~~~~~~~~

चौपइ छंद ( जयकरी छंद)
तीन चौकल + गाल या 8- 7
गीतिका
स्वर – आज , पदांत उदास

साथी मौसम आज उदास |
देखें होते काज उदास |

जहर हवा में घुलती देख ,
लगती है आबाज उदास |

गोरी कर बैठी शृंगार ,
प्रीतम बिन है नाज उदास |

नारी लगती है लाचार ,
नहीं सुरक्षा लाज उदास |

चोर घूमते चारों ओर ,
कहाँ छिपायें राज उदास |

कहाँ सवारी करे सुभाष ,
पाकर नीर जहाज उदास |

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~

चौपइ छंद ( जयकरी छंद) गीत
तीन चौकल + गाल या 8- 7

अजब गजब लगते दरबार , कागा करते है उपचार |
जहर हवा में अपरम्पार , साँस खींचना है दुश्वार ||

गिला नहीं अब करना हेर , आज समय का लगता फेर |
पकवानो में कच्चे बेर, मिलते रहते देर‌ सवेर |
सच्चा कहना झूठ निहार , बगुला पहने कंठीहार |
जहर हवा में अपरम्पार , साँस खींचना है दुश्वार ||

जो पैदा है अब हालात , कौन सुनेगा‌ सच्ची बात |
सत्य यहाँ अब खाता मात , मिलती रहती उसको घात ||
तम का घेरा बोता खार , नागफनी फैली हर द्वार‌ |
जहर हवा में अपरम्पार , साँस खींचना है दुश्वार ||

जगह- जगह पर दिखती झोल , मिले पोल में हमको पोल |
खट्टा खाते मीठे बोल , झूठ यहाँ पर है अनमोल ||
छिपी छिपकली है दीवार , जहाँ राम का चित्र शुमार |
जहर हवा में अपरम्पार , साँस खींचना है दुश्वार ||

सुभाष सिंघई
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
चौपई(जयकरी छंद‌ )

कैसे बढ़ती उनकी शान | खुद जो गाते अपना गान ||
समझें दूजों को नादान | पर चाहें खुद का सम्मान ||

सबसे कहते हवा प्रचंड | पर यह होता वेग घमंड ||
रखता अपने मन में रार | खाता रहता खुद ही खार ||

बनता मानव खुद ही भूप | सागर छोड़े खोजे कूप ||
नहीं आइना, देखे रूप | अंधा बनता, पाकर धूप ||

बढ़ता कटता है नाखून | सच्चा होता‌ है कानून ||
करते लागू‌‌ जो फानून | मर्यादा का होता खून ||

(फानून =मनमर्जी कानून ){देशज शब्द है )
=========================

#चौपई/जयकारी/जयकरी छंद. #मुक्तक
यह छंद के चार चरण का मुत्तक है
दो‌ युग्म जोड़कर भी मुक्तक सृजन हो सकता है ,जिसका उदाहरण आगे लिखा है

बढ़ता कटता है नाखून |
सच्चा होता‌ है कानून |
करते लागू‌‌ जो भी रार –
मर्यादा का होता खून |

कैसे बढ़ती उनकी‌ शान |
खुद जो गाते अपना गान |
उल्टी – सीधी चलते‌ चाल ~
समझें दूजों को नादान |

सबसे कहते हवा प्रचंड |
पर यह होता वेग घमंड |
रखे दुश्मनी मन में ठान ~
खाता रहता खुद ही दंड |

बनता मानव खुद ही भूप |
सागर छोड़े खोजे कूप |
नहीं करे वह रस का पान ~
अंधा बनता पाकर धूप |

लिखता मुक्तक यहाँ सुभाष |
छंद चौपई रखे प्रकाश |
पर सच मानो मैं अंजान ~
नहीं जानता कुछ भी खास |
======================
दो‌ युग्म जोड़कर भी मुक्तक सृजन हो सकता है

कैसे बढ़ती उनकी‌ शान , खुद जो गाते , अपना गान |
समझें दूजों को नादान , पर चाहें खुद का सम्मान |
सबसे कहते हवा प्रचंड , पर यह होता वेग. घमंड ~
टूटे पत्थर -सा हो खंड , रखे दुश्मनी मन में ठान |

=================================
#चौपई/जयकारी/जयकरी छंद. #गीतिका

इस तरह भी चौपई गीतिका लिखी जा सकती है , पर पन्द्रह मात्रा पर गाल (21) से यति करके तीस मात्रा की
अपदांत गीतिका

कैसे उनकी जाने शान , खुद जो गाते अपना गान |
समझें दूजों को नादान , पर चाहें खुद का सम्मान ||

सबसे कहते हवा प्रचंड , पर यह होता , वेग घमंड ,
टूटे पत्थर सा हो खंड , रखे दुश्मनी मन में ठान |

बनता मानव खुद ही भूप , सागर छोड़े खोजे कूप ,
अंधा बनता पाकर धूप , नहीं करे वह रस का पान |

बढ़ता कटता है नाखून , सच्चा होता‌ है कानून ,
करते लागू‌‌ जो फानून , मर्यादा का है नुकसान ||

लिखे गीतिका यहाँ सुभाष , छंद चौपई रहें प्रकाश ,
कदम उठाता कुछ है खास , पर सच मानो वह अंजान |
~~~~~~~~~~~~~~~

चौपई गीतिका
स्वर –आता , पदांत – अपना गान

नाते

उसकी कैसी माने शान , खुद जो गाता अपना गान |
गीत दूसरे बेतुक तान , लेकर आता अपना गान ||

सबसे कहते हवा प्रचंड , पर है करते सदा घमंड ,
खाता रहता खुद ही खार , रखे दुश्मनी , मन में ठान |

देखा मानव, का है ज्ञान , सागर छोड़े , खोजे कूप ,
अंधा बनता, पाकर साथ , नहीं करे वह , रस का पान |

बढ़ती कटती , देखी डाल , सच्चा होता‌ , यहाँ उसूल ,
करते लागू‌‌ , अपना जोर , मर्यादा का , है नुकसान ||

लिखे गीतिका , यहाँ सुभाष , चौपई छंद , रखे प्रकाश ,
करता साहस , सबके बीच , पर सच मानो ,है अंजान |
========================

चौपई छंद‌ गीत

कैसे बढ़ती , उनकी शान , खुद जो गाते , अपना गान | मुखड़ा‌
समझें दूजों , को नादान , पर चाहें खुद का सम्मान || टेक

सबसे कहते हवा प्रचंड , पर यह होता , वेग घमंड |अंतरा
रखता अपने , मन में रार , खाता रहता , खुद ही खार ||
करता सबसे‌, जमकर बैर‌, और मचाता‌ , है तूफान | पूरक
समझें दूजों , ~~~~~~~~~~~~~`~~~~~~~~|| टेक

बनता मानव, खुद ही भूप ,सागर छोड़े , खोजे कूप |अंतरा
नहीं आइना, देखे रूप , अंधा बनता, पाकर धूप ||
पागल बनता , जग में घूम , करे सभी से , रारा ठान | पूरक
समझें दूजों ~~~`~~~~~~~~~~~~~~~~~~~||टेक

बढ़ता कटता , है नाखून , सच्चा होता‌ , है कानून |अंतरा
करते लागू‌‌ , जो फानून , मर्यादा का , होता खून ||
अब कवि सुभाष , करे आभाष ,उन्हें प्रेम का , कैसा दान |पूरक
समझें दूजों ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~||टेक

Language: Hindi
2 Likes · 280 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
Tum hame  nist-ee nabut  kardo,
Tum hame nist-ee nabut kardo,
Sakshi Tripathi
*हारा कब हारा नहीं, दिलवाया जब हार (हास्य कुंडलिया)*
*हारा कब हारा नहीं, दिलवाया जब हार (हास्य कुंडलिया)*
Ravi Prakash
23/154.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
23/154.*छत्तीसगढ़ी पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
किताबें
किताबें
Dr. Pradeep Kumar Sharma
दायरों में बँधा जीवन शायद खुल कर साँस भी नहीं ले पाता
दायरों में बँधा जीवन शायद खुल कर साँस भी नहीं ले पाता
Seema Verma
भँवर में जब कभी भी सामना मझदार का होना
भँवर में जब कभी भी सामना मझदार का होना
अंसार एटवी
କୁଟୀର ଘର
କୁଟୀର ଘର
Otteri Selvakumar
अब किसी से कोई शिकायत नही रही
अब किसी से कोई शिकायत नही रही
ruby kumari
*अज्ञानी की कलम*
*अज्ञानी की कलम*
जूनियर झनक कैलाश अज्ञानी झाँसी
"सोचिए जरा"
Dr. Kishan tandon kranti
तुम बहुत प्यारे हो
तुम बहुत प्यारे हो
सुरेन्द्र शर्मा 'शिव'
"सुप्रभात "
Yogendra Chaturwedi
কেণো তুমি অবহেলনা করো
কেণো তুমি অবহেলনা করো
DrLakshman Jha Parimal
मुस्कुराते रहो
मुस्कुराते रहो
Basant Bhagawan Roy
बहुत प्यार करती है वो सबसे
बहुत प्यार करती है वो सबसे
Surinder blackpen
■ आज की बात...
■ आज की बात...
*Author प्रणय प्रभात*
"बचपन"
Tanveer Chouhan
मैं दौड़ता रहा तमाम उम्र
मैं दौड़ता रहा तमाम उम्र
सुशील मिश्रा ' क्षितिज राज '
समय
समय
Neeraj Agarwal
शिक्षक दिवस
शिक्षक दिवस
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
आया बाढ नग पहाड़ पे🌷✍️
आया बाढ नग पहाड़ पे🌷✍️
तारकेश्‍वर प्रसाद तरुण
दुनिया दिखावे पर मरती है , हम सादगी पर मरते हैं
दुनिया दिखावे पर मरती है , हम सादगी पर मरते हैं
कवि दीपक बवेजा
Love
Love
Kanchan Khanna
साजिशें ही साजिशें...
साजिशें ही साजिशें...
डॉ.सीमा अग्रवाल
गुरु मेरा मान अभिमान है
गुरु मेरा मान अभिमान है
Harminder Kaur
दीपावली
दीपावली
Deepali Kalra
बुद्ध जी की करुणा हुई तो
बुद्ध जी की करुणा हुई तो
Buddha Prakash
इन बादलों की राहों में अब न आना कोई
इन बादलों की राहों में अब न आना कोई
VINOD CHAUHAN
मेरा जीने का तरीका
मेरा जीने का तरीका
पूर्वार्थ
जन्म गाथा
जन्म गाथा
विजय कुमार अग्रवाल
Loading...