Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
6 Apr 2023 · 2 min read

#गीत

#गीत
■ चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।
【प्रणय प्रभात】
★ दिल से लावा बहा वेदना का कभी,
ज्वार सागर सी आंखों में आता रहा।
चांदनी मुस्कुराती रही रात भर,
चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।

★ वो थी लाली मेरे प्यार के ख़ून की,
जिसको मेंहदी की रंगत समझते थे सब।
वो थीं श्रद्धा के दामन की कुछ धज्जियां,
जिसको दुनिया में शौहरत समझते थे सब।
इक छलावा था वो और छलता रहा,
दिल था नादान बातों में आता रहा।
चांदनी मुस्कुराती रही रात भर,
चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।

★ सच के पर्दे के पीछे कई झूठ थे,
हमको पर्दों ने बरसों लुभाए रखा।
नाम ले के वफ़ा का या खा के क़सम,
उसने हर मन का किस्सा छुपाए रखा।
मैं उसे भेंट करता रहा फूल बस,
वो नज़ाक़त से कांटे चुभाता रहा।
चांदनी मुस्कुराती रही रात भर,
चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।

★ अश्क़ पीने का हम को सलीक़ा न था,
ये सलीक़ा किसी ने सिखाया हमें।
थे उजाले बहुत झूठ के सिर चढ़े,
बस अंधेरा बहुत रास आया हमें।
महफ़िलों से कटे भाईं तन्हाइयां,
दिल का नासूर यूं कसमसाता रहा।
चांदनी मुस्कुराती रही रात भर,
चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।

★ उसकी रग़-रग़ में धोखे भरे थे बहुत,
जिसको अमृत समझते थे वो था ज़हर,
उससे केवल दग़ा ही मिला हर घड़ी,
हमने जिस पे भरोसा किया उम्र भर।
दे के हमको भरोसा बहुत प्यार का,
दिल में मूरत किसी की सजाता रहा।
चांदनी मुस्कुराती रही रात भर,
चंद्रमा आंसुओं में नहाता रहा।।
■ प्रणय प्रभात ■
श्योपुर (मध्यप्रदेश)

1 Like · 220 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
होता अगर पैसा पास हमारे
होता अगर पैसा पास हमारे
gurudeenverma198
सपनो का शहर इलाहाबाद /लवकुश यादव
सपनो का शहर इलाहाबाद /लवकुश यादव "अज़ल"
लवकुश यादव "अज़ल"
💐💞💐
💐💞💐
शेखर सिंह
पेंशन
पेंशन
Sanjay ' शून्य'
आज होगा नहीं तो कल होगा
आज होगा नहीं तो कल होगा
Shweta Soni
"आसानी से"
Dr. Kishan tandon kranti
वह स्त्री / MUSAFIR BAITHA
वह स्त्री / MUSAFIR BAITHA
Dr MusafiR BaithA
अब भी दुनिया का सबसे कठिन विषय
अब भी दुनिया का सबसे कठिन विषय "प्रेम" ही है
DEVESH KUMAR PANDEY
6-जो सच का पैरोकार नहीं
6-जो सच का पैरोकार नहीं
Ajay Kumar Vimal
" तुम खुशियाँ खरीद लेना "
Aarti sirsat
छैल छबीली
छैल छबीली
Mahesh Tiwari 'Ayan'
पुश्तैनी दौलत
पुश्तैनी दौलत
Satish Srijan
गंदा धंधा
गंदा धंधा
नील पदम् Deepak Kumar Srivastava (दीपक )(Neel Padam)
■ सनातन विचार...
■ सनातन विचार...
*Author प्रणय प्रभात*
इंतजार
इंतजार
Pratibha Pandey
नए साल के ज़श्न को हुए सभी तैयार
नए साल के ज़श्न को हुए सभी तैयार
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
शीर्षक - कुदरत के रंग...... एक सच
शीर्षक - कुदरत के रंग...... एक सच
Neeraj Agarwal
*खाई दावत राजसी, किस्मों की भरमार【हास्य कुंडलिया】*
*खाई दावत राजसी, किस्मों की भरमार【हास्य कुंडलिया】*
Ravi Prakash
श्री रामचरितमानस में कुछ स्थानों पर घटना एकदम से घटित हो जाती है ऐसे ही एक स्थान पर मैंने यह
श्री रामचरितमानस में कुछ स्थानों पर घटना एकदम से घटित हो जाती है ऐसे ही एक स्थान पर मैंने यह "reading between the lines" लिखा है
SHAILESH MOHAN
मैं कौन हूं
मैं कौन हूं
प्रेमदास वसु सुरेखा
‌!! फूलों सा कोमल बनकर !!
‌!! फूलों सा कोमल बनकर !!
Chunnu Lal Gupta
हर बात पे ‘अच्छा’ कहना…
हर बात पे ‘अच्छा’ कहना…
Keshav kishor Kumar
शाकाहार बनाम धर्म
शाकाहार बनाम धर्म
मनोज कर्ण
सराब -ए -आप में खो गया हूं ,
सराब -ए -आप में खो गया हूं ,
Shyam Sundar Subramanian
मन मन्मथ
मन मन्मथ
अशोक शर्मा 'कटेठिया'
गोरे तन पर गर्व न करियो (भजन)
गोरे तन पर गर्व न करियो (भजन)
Khaimsingh Saini
थूंक पॉलिस
थूंक पॉलिस
Dr. Pradeep Kumar Sharma
हिंदी मेरी माँ
हिंदी मेरी माँ
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
आज के युग में नारीवाद
आज के युग में नारीवाद
Surinder blackpen
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
अकाल काल नहीं करेगा भक्षण!
Neelam Sharma
Loading...