इश्क का कमाल है, दिल बेहाल है,
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/eb938dad54a3ddcffbe76cbdf9ac12bf_3df7277383dd0467766af8313c53326e_600.jpg)
इश्क का कमाल है, दिल बेहाल है,
हर धड़कन में बसा, प्यार का एहसास है।
चाँदनी रातों में, सपनों का जहान है,
हर मोड़ पर मिलते, अरमानों के निशान हैं।
आँखों की चमक में, सजीव सौंदर्य का जाल है,
हर हँसी में छुपा, एक प्यारा सा इकरार है।
दिल से दिल की बातें, कोई न जान पाए,
इश्क की रहमत में, सब कुछ भूल जाए।
“ऋतु राज”ख्वाबों में बसी, वो प्यारी सी सूरत,
उसके बिना अधूरी, हर एक मूरत।
मोहब्बत की राह में, हर पल का बेमिसाल है,
इश्क का रंग है, ये अनोखा प्रेम का त्यौहार है।
हँसते-हँसते रो पड़ें, रोते-रोते हँसें,
इश्क की गहराई में, सारे रंग बसें।
इश्क का कमाल है, ये दिल की आवाज है,
हर धड़कन में बसा, प्यार का एहसास है।
इश्क के इस सफर में, आओ खो जाएँ,
दिल की बस्ती में, मोहब्बत का जहां बसाए…!!!!
ऋतु राज वर्मा