Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
1 Jun 2021 · 1 min read

इक दूजे की बोटी हम नुचवाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।
इक दूजे की बोटी हम नुचवाते हैं।

सदियों से कुछ सीख नहीं ले पाए हैं।
सदियों से एक भूल वही दोहराए हैं।
बटें हुए हैं भिन्न समूहों के दल में।
एक रहें कैसे यह समझ न पाएं हैं।
अपनो को अपनो में शामिल न करते।
विश्व एक है गला फाड़ चिल्लाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

तुर्को, अफगानों,मुगलों ने पीटा है।
सदियों तक पश्चिम ने हमको लूटा है।
लुटने पीटने में है हमें मज़ा आता।
मुझको नहीं लगे नुक्ता यह झूठा है।
न्योत के अपनी ही धरती पर यवनों को।
स्वयम ही अपनी गर्दन हम कटवाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

सिमट सिमट कर सिमट गए हैं भारत में।
फिर भी कोई फर्क नहीं है हालत में।
अब भी फिरते ऊँच नीच की माया में।
रत्ती भर भी कमी नहीं है स्वारथ में।
छूत अछूत की कीचड़ में हैं सने हुए।
कनक है काया गर्व से लेकिन गाते है।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

बीजेपी हो सपा, कॉंग्रेस, बसपा हो।
हरा रंग हो चाहे खिलता भगवा हो।
हिंदु तेरी किस्मत में तो है घात लिखा।
हो नीतीश, मोदी, राहुल या ललुवा हो।
आईना क्यों इन्हें नहीं दिखला पाते।
टूट के हम ही क्यों टुकड़े बन जाते हैं।

सेंक रहे वे रोटी हम सिंकवाते हैं।

Language: Hindi
Tag: गीत
10 Likes · 1 Comment · 282 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
Books from Kumar Kalhans
View all
You may also like:
"एक नज़्म तुम्हारे नाम"
Lohit Tamta
सुना है हमने दुनिया एक मेला है
सुना है हमने दुनिया एक मेला है
VINOD CHAUHAN
मां
मां
Slok maurya "umang"
छाऊ मे सभी को खड़ा होना है
छाऊ मे सभी को खड़ा होना है
शेखर सिंह
*आओ चुपके से प्रभो, दो ऐसी सौगात (कुंडलिया)*
*आओ चुपके से प्रभो, दो ऐसी सौगात (कुंडलिया)*
Ravi Prakash
श्री गणेश
श्री गणेश
विशाल शुक्ल
वक़्त होता
वक़्त होता
Dr fauzia Naseem shad
वो एक संगीत प्रेमी बन गया,
वो एक संगीत प्रेमी बन गया,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
गाय
गाय
Vedha Singh
*ख़ुद मझधार में होकर भी...*
*ख़ुद मझधार में होकर भी...*
Rituraj shivem verma
शाश्वत प्रेम
शाश्वत प्रेम
Bodhisatva kastooriya
नव अंकुर स्फुटित हुआ है
नव अंकुर स्फुटित हुआ है
Shweta Soni
"जुदा ही ना होते"
Ajit Kumar "Karn"
3422⚘ *पूर्णिका* ⚘
3422⚘ *पूर्णिका* ⚘
Dr.Khedu Bharti
जागे जग में लोक संवेदना
जागे जग में लोक संवेदना
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
दोस्ती की कीमत - कहानी
दोस्ती की कीमत - कहानी
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
बरस  पाँच  सौ  तक रखी,
बरस पाँच सौ तक रखी,
Neelam Sharma
‘प्रकृति से सीख’
‘प्रकृति से सीख’
Vivek Mishra
नारी शक्ति
नारी शक्ति
भरत कुमार सोलंकी
ଡାକ ଆଉ ଶୁଭୁ ନାହିଁ ହିଆ ଓ ଜଟିଆ
ଡାକ ଆଉ ଶୁଭୁ ନାହିଁ ହିଆ ଓ ଜଟିଆ
Bidyadhar Mantry
प्रशांत सोलंकी
प्रशांत सोलंकी
सोलंकी प्रशांत (An Explorer Of Life)
हार से भी जीत जाना सीख ले।
हार से भी जीत जाना सीख ले।
सत्य कुमार प्रेमी
जिंदगी हमें किस्तो में तोड़ कर खुद की तौहीन कर रही है
जिंदगी हमें किस्तो में तोड़ कर खुद की तौहीन कर रही है
शिव प्रताप लोधी
संसार में सबसे
संसार में सबसे "सच्ची" वो दो औरतें हैं, जो टीव्ही पर ख़ुद क़ुब
*प्रणय प्रभात*
जीवन में कोई भी युद्ध अकेले होकर नहीं लड़ा जा सकता। भगवान राम
जीवन में कोई भी युद्ध अकेले होकर नहीं लड़ा जा सकता। भगवान राम
Dr Tabassum Jahan
" शौक "
Dr. Kishan tandon kranti
बदलते दौर में......
बदलते दौर में......
Dr. Akhilesh Baghel "Akhil"
ना रास्तों ने साथ दिया,ना मंजिलो ने इंतजार किया
ना रास्तों ने साथ दिया,ना मंजिलो ने इंतजार किया
पूर्वार्थ
मेरे बाबूजी लोककवि रामचरन गुप्त +डॉ. सुरेश त्रस्त
मेरे बाबूजी लोककवि रामचरन गुप्त +डॉ. सुरेश त्रस्त
कवि रमेशराज
*वफ़ा मिलती नहीं जग में भलाई की*
*वफ़ा मिलती नहीं जग में भलाई की*
सुखविंद्र सिंह मनसीरत
Loading...