*सेब का बंटवारा*
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/b918bb6cae927acd766ab089275e0f70_591b6a0bd243aaf09829b39232c32f4a_600.jpg)
सेब का बंटवारा
मामा लाये एक सेब,
खाली हो गई उनकी जेब।
दीदी के बच्चे थे चार,
सेब देखकर करें विचार।।१।।
घर में हम हैं चार भाई,
मामा को क्यों शर्म न आयी।
सेब एक है हम हैं चार,
बहुत देर से करें विचार।।२।।
तभी वहां पर मम्मी आयी,
सेब के टुकड़े चार कर लायी।
एक एक टुकड़ा खाओ भाई,
हर भाई पर आया सेब चौथाई।।३।।