Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
23 Mar 2023 · 3 min read

“म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के”

आमिर खान की एक फिल्म आई थी “दंगल” जिसका फेमस डायलॉग है ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के” जिसे आजके सन्दर्भ में देखा जाए तो लड़कियां पूरी तरह से चरितार्थ कर रही है। अब लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. चाहे वो शिक्षा, खेल, व्यापार, फिल्म या किसी अन्य क्षेत्र में हों। जिन्हें आगे बढ़ते देखना भी एक सभ्य समाज के लिए सुखद एहसास होना चाहिए। कभी वो दौर भी था जब लड़कियों को लड़कों के मुकाबले बहुत ही कमतर आंका जाता था। लेकिन ये भी सच है कि अब भी उस सामाजिक सोच में बदलाव की जरूरत है. क्योंकि एक दूसरे के मुकाबले कमतर आंकने की सोच अब भी पूरी तरह से ख़त्म भी नहीं हुए हैं। लेकिन जिस तेजी के साथ हर क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही है.वो दिन भी दूर नहीं जब ये भेदकारी सोच पूरी तरह से समाज के अंदर से खत्म हो जाने वाले हैं।

बिहार में इंटर मीडिएट परीक्षा 2023 के परिणाम आ चुके हैं। जिनमें लड़कियों का शानदार व जानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। साइंस,आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों में लड़कियां टॉपर बनी है। जिसमें साइंस संकाय से आयुषी नंदन, कला संकाय से महद्दिशा और कॉमर्स संकाय से सौम्या शर्मा ने टॉप की है। जिन्होंने इसके जरिए साफ संदेश दिया हमें कमतर ना आंका जाए। हमें जब भी मौके मिलेगा हम अपने आप को साबित करेंगे। लड़कियों ने किस तरह से बाजी मारी है आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि तीनों संकाय के 30 टॉपरों में 21 लड़कियां शामिल हैं। जिसमें सिर्फ 9 लड़के ही टॉपरों की इस सूची में जगह बना पाए हैं।

वही अगर इस इंटर मीडिएट परीक्षा परिणाम की खास बात देखें तो लड़कों के मुकाबले पासिंग पर्सेंटेज भी लड़कियों का ज्यादा रहा है। जो अब अपने घरों से निकलकर स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी की तरफ बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। जिसका सुखद पहलू ये है कि लड़कियां ना सिर्फ़ घरों से बाहर कदम रख रही है बल्कि मौका मिलते ही अपने आपको सफ़लता के शिखर पर खुद को विराजमान भी कर रही है। ये सुखद इसलिए भी है आने वाले वक़्त में लड़के और लड़कियों के बीच असमानता के भाव जिनसे खत्म हो सकने वाला है। अब तो चर्चा इस पर शुरू हो गई है कि आखिर क्यों लड़कियों के मुकाबले लड़के पिछड़ रहे हैं? जिसपर पर बहस होना ही लड़कियों की सफलता की गाथा है।

बिहार जैसे राज्यों के लिए ऐसे परिणाम देखना और भी शानदार हैं. जहां कुछ सालों पहले लड़कियां शिक्षा के लिए घरों से बाहर भी नहीं आ पाती थी। जिसे घरों से स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक लाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना भी कि जानी चाहिए। जिनके द्वारा लिए गए सकारात्मक कदमों का ही ये परिणाम है. चाहे वो छात्रवृत्ति योजना, साईकिल योजना, इंटर मीडिएट, स्नातक उत्तीर्णता प्रोत्साहन राशि हो या स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड स्कीम हो। जिनके वज़ह से बिहार में ना सिर्फ़ साक्षरता का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है. बल्कि तेजी के साथ लड़कियां लड़कों के मुकाबले परीक्षा में ज्यादा भागेदारी पेश कर रही है।

जिस तरह से लड़कियां घर से बाहर निकलकर मेहनत और मेधाशक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर रही है ये अपने आप में एक नया अध्याय है. जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। क्योंकि ये वो आधी आबादी है जिससे समाज ने एक लंबे वक़्त तक अन्याय किया है। जिसे हमेशा लड़कों के मुकाबले कमतर आंका गया है। ये देखना और भी आनंददायी है कि लड़कियां अब लड़कों से कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है. जो उस ओर भी इशारा करती है कि अगर उसे पहले से ऐसे मौके दिए जाते तो वो नित दिन नए – नए गाथा लिखते रहती। देर ही सही लेकिन सुखद है समाज धीरे – धीरे लड़के- लड़कियों में अन्तर करना छोड़ रही है. वो दिन भी दूर नहीं जब ये पूरी तरह से समाज के अंदर से ख़त्म हो जाने वाली है।

Language: Hindi
Tag: लेख
1 Like · 505 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
2608.पूर्णिका
2608.पूर्णिका
Dr.Khedu Bharti
Forever
Forever
Vedha Singh
अपना अपना कर्म
अपना अपना कर्म
Mangilal 713
भजन - माॅं नर्मदा का
भजन - माॅं नर्मदा का
अरविन्द राजपूत 'कल्प'
ससुराल में साली का
ससुराल में साली का
Rituraj shivem verma
पूछो ज़रा दिल से
पूछो ज़रा दिल से
Surinder blackpen
सूरज को
सूरज को
surenderpal vaidya
बुंदेली हास्य मुकरियां
बुंदेली हास्य मुकरियां
राजीव नामदेव 'राना लिधौरी'
काला न्याय
काला न्याय
Anil chobisa
पानी में हीं चाँद बुला
पानी में हीं चाँद बुला
Shweta Soni
२०२३
२०२३
Neelam Sharma
सज गई अयोध्या
सज गई अयोध्या
Kumud Srivastava
■ प्रभात चिंतन...
■ प्रभात चिंतन...
*प्रणय प्रभात*
इबादत आपकी
इबादत आपकी
Dr fauzia Naseem shad
काली घनी अंधेरी रात में, चित्र ढूंढता हूं  मैं।
काली घनी अंधेरी रात में, चित्र ढूंढता हूं मैं।
Sanjay ' शून्य'
सावन
सावन
दीपक नील पदम् { Deepak Kumar Srivastava "Neel Padam" }
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
कोशिश है खुद से बेहतर बनने की
Ansh Srivastava
তোমার চরণে ঠাঁই দাও আমায় আলতা করে
তোমার চরণে ঠাঁই দাও আমায় আলতা করে
Arghyadeep Chakraborty
आज फिर दर्द के किस्से
आज फिर दर्द के किस्से
Shailendra Aseem
नव-निवेदन
नव-निवेदन
Jeewan Singh 'जीवनसवारो'
खुदा ने तुम्हारी तकदीर बड़ी खूबसूरती से लिखी है,
खुदा ने तुम्हारी तकदीर बड़ी खूबसूरती से लिखी है,
Chahat
बनारस के घाटों पर रंग है चढ़ा,
बनारस के घाटों पर रंग है चढ़ा,
Sahil Ahmad
बुझाने को तैयार हैं कई दिल की आग को,
बुझाने को तैयार हैं कई दिल की आग को,
डॉ. शशांक शर्मा "रईस"
अपने-अपने चक्कर में,
अपने-अपने चक्कर में,
Dr. Man Mohan Krishna
"कर्म में कोई कोताही ना करें"
Ajit Kumar "Karn"
कपूत।
कपूत।
Acharya Rama Nand Mandal
-आजकल मोहब्बत में गिरावट क्यों है ?-
-आजकल मोहब्बत में गिरावट क्यों है ?-
bharat gehlot
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
अगर आप समय के अनुसार नही चलकर शिक्षा को अपना मूल उद्देश्य नह
Shashi Dhar Kumar
सांसों के सितार पर
सांसों के सितार पर
Dr. Ramesh Kumar Nirmesh
दोहा छंद
दोहा छंद
Seema Garg
Loading...