नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/051c19bccf4ecfe8d6c0c78805e819d4_3ef263de6faf6822f08be400d15a7bfa_600.jpg)
नमामि राम की नगरी, नमामि राम की महिमा।
नमामि राम का गौरव, नमामि राम की गरिमा।
🙏🙏
जनकपुरी से अवधपुरी में, आया पाग-सनेस।
उत्साहित हैं मिथिलावासी, मन में हर्ष विशेष।
समारोह निर्विघ्न पूर्ण हो, लौटें घर रघुवीर,
सोहें संग सुता आसन पर, जामाता अवधेश।
© सीमा अग्रवाल
मुरादाबाद ( उ.प्र. )