Sahityapedia
Login Create Account
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
5 Oct 2022 · 2 min read

दशानन

🧡 शुभ- विजयादशमी 🧡
~~~~~~~~
अपने अंदर के रावण का, हमको आज दहन करना है।
गुजरे जीवन की कमियों से, शिक्षा ले चिंतन करना है।।

गल जाता अभिमान सभी का, बल सारा पल में मिट जाता।
धरती पर जब सूरज उगता अँधियारा पल में मिट जाता।।
सोने की लंका नगरी का, मिटने का आधार यही था।
त्रेता में जो धर्मयुद्ध था, उसका सच्चा सार यही था ।।
नैतिकता से गिर जाता जब, मानव मद में अंधा होकर।
उसको सिर्फ अयश ही मिलता, इसका आज मनन करना है।।
अपने अंदर के रावण का, हमको आज दहन करना है।
गुजरे जीवन की कमियों से, शिक्षा ले चिंतन करना है।।

बैर बढ़ाया था रावण ने, उसको पश्चाताप नहीं था।
हरकर भी सीता माता को, उसके मन में पाप नहीं था।।
जब सीधे-साधे भाई को, अपमानित कर मारा उसने।
रामचंद्र के तीखे सायक, दौड़ उठे पापी को डसने।।
जल,थल, नभ , प्राचीर, भवन , निज अन्तःस्थल में हारा रावण।
शिक्षा लेकर संप्रभुता का, हम सबको साधन करना है।।
अपने अंदर के रावण का, हमको आज दहन करना है।
गुजरे जीवन की कमियों से, शिक्षा ले चिंतन करना है।।

त्रेतायुग ऋषि-मुनि का युग था, शक्ति, भक्ति, जप, तप, का बल था।
निष्ठा और प्रतिज्ञा दृढ़ थी, राष्ट्रधर्म चहुँओर प्रबल था।
रिश्तों में कुछ मर्यादा थी, खुला हुआ व्यभिचार नहीं था।
कलियुग जैसा लोभी शासन, भीषण भ्रष्टाचार नहीं था।।
दशमुख का छोटा सा पुतला, धू-धू करके जल जाता है।
रह जाता अभिमान हमारा, उसका आज हवन करना है।।
अपने अंदर के रावण का, हमको आज दहन करना है।
गुजरे जीवन की कमियों से, शिक्षा ले चिंतन करना है।।

(जगदीश शर्मा)

Language: Hindi
4 Likes · 2 Comments · 112 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.
You may also like:
लिखता हम त मैथिल छी ,मैथिली हम नहि बाजि सकैत छी !बच्चा सभक स
लिखता हम त मैथिल छी ,मैथिली हम नहि बाजि सकैत छी !बच्चा सभक स
DrLakshman Jha Parimal
हाँ मैं किन्नर हूँ…
हाँ मैं किन्नर हूँ…
Anand Kumar
इतना तो आना चाहिए
इतना तो आना चाहिए
Anil Mishra Prahari
*नगरपालिका का कैंप* (कहानी)
*नगरपालिका का कैंप* (कहानी)
Ravi Prakash
समय बड़ा बलवान है भैया,जो न इसके साथ चले
समय बड़ा बलवान है भैया,जो न इसके साथ चले
सुरेश कुमार चतुर्वेदी
सिंहावलोकन घनाक्षरी*
सिंहावलोकन घनाक्षरी*
डाॅ. बिपिन पाण्डेय
ईद मुबारक
ईद मुबारक
Satish Srijan
वो इक नदी सी
वो इक नदी सी
Kavita Chouhan
मैथिली पेटपोसुआ के गोंधियागिरी?
मैथिली पेटपोसुआ के गोंधियागिरी?
Dr. Kishan Karigar
तन्हा हूं,मुझे तन्हा रहने दो
तन्हा हूं,मुझे तन्हा रहने दो
Ram Krishan Rastogi
सुकून की चाबी
सुकून की चाबी
Umesh उमेश शुक्ल Shukla
कर्मयोगी
कर्मयोगी
Aman Kumar Holy
मुझे तेरी जरूरत है
मुझे तेरी जरूरत है
Basant Bhagwan Roy
माँ
माँ
Sidhartha Mishra
अनंत करुणा प्रेम की मुलाकात
अनंत करुणा प्रेम की मुलाकात
Buddha Prakash
"जोकर"
Dr. Kishan tandon kranti
शे'र
शे'र
Anis Shah
अन्याय के आगे मत झुकना
अन्याय के आगे मत झुकना
अनिल कुमार गुप्ता 'अंजुम'
नींद
नींद
Diwakar Mahto
#लघुकथा / #न्यूज़
#लघुकथा / #न्यूज़
*Author प्रणय प्रभात*
मुझे याद आता है मेरा गांव
मुझे याद आता है मेरा गांव
Adarsh Awasthi
चैतन्य
चैतन्य
DR ARUN KUMAR SHASTRI
खुद को अपडेट करो - संघर्ष ही लाता है नया वर्ष।
खुद को अपडेट करो - संघर्ष ही लाता है नया वर्ष।
Rj Anand Prajapati
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
ना छीनो जिंदगी से जिंदगी को
Vaishnavi Gupta (Vaishu)
नया सवेरा
नया सवेरा
नन्दलाल सुथार "राही"
ये ज़िंदगी क्या सँवर रही….
ये ज़िंदगी क्या सँवर रही….
Rekha Drolia
💐प्रेम कौतुक-492💐
💐प्रेम कौतुक-492💐
शिवाभिषेक: 'आनन्द'(अभिषेक पाराशर)
आंखों में शर्म की
आंखों में शर्म की
Dr fauzia Naseem shad
हिम्मत है तो मेरे साथ चलो!
हिम्मत है तो मेरे साथ चलो!
विमला महरिया मौज
तुम्हारे  रंग  में  हम  खुद  को  रंग  डालेंगे
तुम्हारे रंग में हम खुद को रंग डालेंगे
shabina. Naaz
Loading...