जवानी में तो तुमने भी गजब ढाया होगा
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/e2296c51314be127ad8f38655df7ab81_7afb702c5999d734cfd4906c55f88503_600.jpg)
जवानी में तो तुमने भी गजब ढाया होगा।
एक से नही,दासियों से इश्क लड़ाया होगा।।
चेहरे पर गेसू फैलाकर,सबको बहकाया होगा।
अपने खूबसूरत चेहरे को,ज़रूर छिपाया होगा।।
जब तुमने सोलवा जन्म दिन मनाया होगा।
हर कोई तेरे लिए उपहार भी लाया होगा।।
चले तो होंगे तेरे प्यार के चर्चे सबको पता होगा।
पर तूने सहेलियों से कुछ भी न बताया होगा।।
चलती रहती चिट्ठी पत्री,तुझे सब पता होगा।
तूने चिट्ठी पत्री को,किताबो में छिपाया होगा।।
जाती थी जब कॉलेज,रिक्शे में बैठकर तुम।
कितने ही आशिको को तुमने दौड़ाया होगा।।
रस्तोगी जवानी के बारे में और क्या अधिक लिखे।
सबको तो जवानी के बारे में,सब कुछ जताया होगा।।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम