कुंडलिया छंद *
![](https://cdn.sahityapedia.com/images/post/f95ed60823313375d419f0a53604c972_d9c22c06b941556d51a4644aa34f9809_600.jpg)
कुंडलिया छंद *
पारो को मत खोजना, नहीं पकड़ना हाथ।
अगर आपको है मिला,चंद्रमुखी का साथ।
चंद्रमुखी का साथ ,न देना उसको धोखा।
तभी रहेगा रंग , सदा जीवन में चोखा।
करो परस्पर प्यार,और परिवार सँवारो।
लेकर सारा माल ,खिसक जाएगी पारो।।
डाॅ बिपिन पाण्डेय