Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Sep 2018 · 1 min read

नेता-हाइकु

नेता-हाइकु
1.जन भू पर
मंच पे बैठे खास
ये है विकास।
2.ट्रैफिक जाम
गाड़ियों का हुजूम
ठहरी साँस।
3.जल प्रलय
दौरा सत्तानशीन
गोद आसीन।
4.विमान में वे
धरा पे हाहाकार
दिव्य दर्शन।
5. जन बेबस
सत्ता मालामाल
तंत्र का हाल।
6- अनेक वादे
अनकहे इरादे
गधे को घास।
7. नेता ऊपर
उठते निरंतर
प्रजा भू पर।
-©नवल किशोर सिंह

Loading...