Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
17 Aug 2018 · 1 min read

विनम्र, अश्रुपूर्ण श्रद्धांजली....

———————————
हार नहीं मानूँगा… रार नई ठानूँगा… जैसी अनेकों पंक्तियाँ लिखकर जन जन में जोश जगाने वाले भारत के पूर्वप्रधानमंत्री , भारत रत्न, एक प्रखर वक्ता, कवि हृदय, राजनीति के अजातशत्रु हमारे अत्यंत प्रिय नेता श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी अब हमारे बीच में नहीं रहे।
उनकी ईमानदारी, सादगी ,त्याग, साहस, प्रशासनिक क्षमता, दृढ़ता, दूरदर्शिता, लोकतंत्र प्रेम ,निर्णय क्षमता प्रणम्य है।
सिर्फ राजनीति के ही नहीं वरन साहित्य के क्षेत्र के भी सिरमौर रहे वे।
वो आकाश पर देदिप्यमान एक एेसा सितारा हैं जो सदियों तक अपनी उच्च अटल सोच के कारण सबके मन में जगमगाते रहेंगें। राजनीति में मत भेद को मन भेद से अलग समझने वाले इस भारत रत्न को मेरा शत -शत नमन ।मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती हूँ

18-08-2018
डॉ अर्चना गुप्ता

Loading...