Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Jul 2018 · 1 min read

जय जय जय आजाद अमर जय वीर प्रसूता मातु महान।

जय जय जय आजाद अमर,
जय वीर प्रसूता मातु महान।
********
नाम काम और धाम सभी कुछ
कह आजादी दिया बखान
आजादी के अमर सिपाही
बन बैठे लेकर के आन
पण्डित जी की शान निराली
ऋणी रहेगा हिन्दुस्तान
काकोरी से डरी हुकूमत
शासन नहीं रहा आसान
जय जय जय आजाद अमर
जय वीर प्रसूता मातु महान।
लाज लाजपत की राखी,
साण्डर्स उड़ाया धूरि समान
फोड़ा बम जब असेम्बली में,
गोरे भागे जान बचान
धन्य वीर माता जगरानी,
पिता हों सीताराम समान
साथ जो देते राजपुरूष
आजादी मिलती सीना तान
जय जय जय आजाद अमर
जय वीर प्रसूता मातु महान।
बिस्मिल भगत राजगुरु संगी
गाते भारत माँ के गान
भारत माँ रोई जब देखा
वीरों का महान वलिदान
कैसे भूल सकेगा कोई
नई उमर का नया जवान
जय जय जय आजाद अमर
जय वीर प्रसूता मातु महान।

अनुराग दीक्षित

Loading...