Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
6 Jul 2018 · 1 min read

बलात्कार

1-सुरक्षा नहीं,
डर लगता है माँ,
छिपा लो मुझे।

2-कैसे जाएं माँ,
राक्षस हैं आजाद,
सुरक्षा कहाँ।

3-मासूम बच्ची,
हवस का शैतान,
रौंद दी गयी।

4-नाजुक कली,
उम्र थी खेलने की,
मुरझा गयी।

5-छोटी बच्चियाँ,
नहीं कोई खिलौना,
क्यों तोड़ दिया।

6-बलात्कारियों,
न कुचलो स्त्रीत्व को,
खुदा से डरो।

7-न हो हैवान,
मत लूटो आबरू,
बनो इंसान।

8-नारी माँ तुल्य,
बच्ची देवी समान,
करो सम्मान।

9- बची द्रौपदी,
कृष्ण खड़े थे साथ,
बचाई लाज।

10-दयानिधान,
नारी रही पुकार,
बचा लो लाज।

11-हमें दो शक्ति
दुष्टों का करें अंत,
मिले सम्मान।
By:Dr Swati Gupta

Loading...