Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
19 Apr 2018 · 2 min read

छंद ‘दोहा’ व उसका रचनाक्रम : इंजी. अम्बरीष श्रीवास्तव ‘अम्बर’

दोहे के माध्यम से दोहे की परिभाषा :-

(छंद दोहा : अर्धसम मात्रिक छंद, चार चरण, विषम चरण तेरह मात्रा, सम चरण ग्यारह मात्रा, अंत पताका अर्थात गुरु लघु से, विषम के आदि में जगण वर्जित, प्रकार तेईस)

तेरह ग्यारह क्रम रहे, मात्राओं का रूप|
चार चरण का अर्धसम, शोभा दिव्य अनूप||

विषम आदि वर्जित जगण, सबसे इसकी प्रीति|
गुरु-लघु अंतहिं सम चरण, दोहे की यह रीति||

विषम चरण के अंत में, चार गणों को त्याग|
यगण मगण वर्जित तगण, भंग जगण से राग||

–अम्बरीष श्रीवास्तव

दोहा चार चरणों से युक्त एक अर्धसम मात्रिक छंद है जिसके पहले व तीसरे चरण में १३, १३ मात्राएँ तथा दूसरे व चौथे चरण में ११-११ मात्राएँ होती हैं, दोहे के सम चरणों का अंत ‘पताका’ अर्थात गुरु लघु से होता है तथा इसके विषम चरणों के प्रारंभ में स्वतंत्र जगण अर्थात १२१ का प्रयोग वर्जित है तथा दोहे के विषम चरणों के अंत में यगण(यमाता १२२) मगण (मातारा २२२) तगण (ताराज २२१) व जगण (जभान १२१) का प्रयोग त्याज्य जबकि वहाँ पर सगण (सलगा ११२) , रगण (राजभा २१२) अथवा नगण(नसल १११) आने से दोहे में उत्तम गेयता बनी रहती है

जबकि इसके सम चरणों के अंत में जगण अथवा तगण आना चाहिए अर्थात अंत में पताका (गुरु लघु) अनिवार्य है|

निश्छल निर्मल मन रहे, विनयशील विद्वान्!
सरस्वती स्वर साधना, दे अंतस सद्ज्ञान!!

छंद सहज धुन में रचें, जाँचें मात्रा भार!
है आवश्यक गेयता, यही बने आधार !!

दोहे का आन्तरिक रचनाक्रम

तीन तीन दो तीन दो, चार चार धन तीन! (विषम कलात्मक प्रारंभ अर्थात प्रारंभ में त्रिकल)
चार चार धन तीन दो, तीन तीन दो तीन!! (सम कलात्मक प्रारंभ अर्थात प्रारंभ में द्विकल या चौकल)
(संकेत : दो=द्विकल, तीन=त्रिकल, चार= चौकल)
__________________________________________

(अ) तीन तीन दो तीन दो : (चौथे त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ वर्जित)
(१) ‘राम राम गा(व भा)ई’ (चौथे त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ होने से गेयता बाधित)
(२) ‘राम राम गा(वहु स)दा’ (चौथे त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ न होने के कारण सहज गेय)
(ब) चार चार धन तीन दो : (त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ वर्जित)
(१) ‘सीता सीता पती को’ (त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ होने से गेयता बाधित)
(२) ‘सीता सीता नाथ को’ (त्रिकल समूह में लघु-गुरु अर्थात १२ न होने के कारण सहज गेय)
(उपरोक्त दोनों उदाहरण ‘अ’ तथा ‘ब’ छंद प्रभाकर से लिए गए हैं |)

निम्नलिखित को भी देखें…

दम्भ न करिए कभी भी (चरणान्त में यगण से लयभंग) / दंभ नहीं करिए कभी (चरणान्त में रगण से उत्तम गेयता)
हार मानिए हठी से (चरणान्त में यगण से लयभंग)/ मान हठी से हार लें (चरणान्त में रगण से उत्तम गेयता)
दोहे की रचना करते समय पहले इसे गाकर ही रचना चाहिए तत्पश्चात इसकी मात्राएँ जांचनी चाहिए ! इसमें गेयता का होना अनिवार्य है ! दोहे के तेईस प्रकार होते हैं | जिनका वर्णन बाद में किया जाएगा |

–इं० अम्बरीष श्रीवास्तव ‘अम्बर’

Language: Hindi
Tag: लेख
577 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

लिखा जब दिल का मैंने...
लिखा जब दिल का मैंने...
Priya princess panwar
अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्
अलसस्य कुतो विद्या, अविद्यस्य कुतो धनम्। अधनस्य कुतो मित्रम्
ललकार भारद्वाज
हंस भेस में आजकल,
हंस भेस में आजकल,
sushil sarna
हास्य कविता – इतिहास की कमजोरी
हास्य कविता – इतिहास की कमजोरी
अरविंद भारद्वाज ARVIND BHARDWAJ
हँसी!
हँसी!
कविता झा ‘गीत’
परिवर्तन चाहिए तो प्रतिवर्ष शास्त्रार्थ कराया जाए
परिवर्तन चाहिए तो प्रतिवर्ष शास्त्रार्थ कराया जाए
सोनम पुनीत दुबे "सौम्या"
पाप पुण्य
पाप पुण्य
Dr.Priya Soni Khare
3747.💐 *पूर्णिका* 💐
3747.💐 *पूर्णिका* 💐
Dr.Khedu Bharti
मत पूछ ऐ चांद.
मत पूछ ऐ चांद.
हिमांशु Kulshrestha
साजन की विदाई
साजन की विदाई
सोनू हंस
कृष्ण सा हैं प्रेम मेरा
कृष्ण सा हैं प्रेम मेरा
The_dk_poetry
ऑपरेशन सिंदूर!
ऑपरेशन सिंदूर!
पाण्डेय चिदानन्द "चिद्रूप"
"बहुत दिनों से"
Dr. Kishan tandon kranti
*वरद हस्त सिर पर धरो*..सरस्वती वंदना
*वरद हस्त सिर पर धरो*..सरस्वती वंदना
Poonam Matia
जब मां भारत के सड़कों पर निकलता हूं और उस पर जो हमे भयानक गड
जब मां भारत के सड़कों पर निकलता हूं और उस पर जो हमे भयानक गड
Rj Anand Prajapati
अन्नदाता कृषक
अन्नदाता कृषक
Rambali Mishra
तितली तुम भी आ जाओ
तितली तुम भी आ जाओ
उमा झा
*सदाचार की हैं शिक्षाऍं, अग्रसेन भगवान की (गीत)*
*सदाचार की हैं शिक्षाऍं, अग्रसेन भगवान की (गीत)*
Ravi Prakash
दिल की बातें
दिल की बातें
Ritu Asooja
प्रकृति का अंग होने के कारण, सर्वदा प्रकृति के साथ चलें!
प्रकृति का अंग होने के कारण, सर्वदा प्रकृति के साथ चलें!
गौ नंदिनी डॉ विमला महरिया मौज
साये की तरह मेरा साथ, तुम निभाना ना कभी,
साये की तरह मेरा साथ, तुम निभाना ना कभी,
Manisha Manjari
Life can change in an instant. The scariest part? You never
Life can change in an instant. The scariest part? You never
पूर्वार्थ
बस यूँ ही
बस यूँ ही
Neelam Sharma
हम गुलामी मेरे रसूल की उम्र भर करेंगे।
हम गुलामी मेरे रसूल की उम्र भर करेंगे।
Phool gufran
*** मुफ़लिसी ***
*** मुफ़लिसी ***
Chunnu Lal Gupta
★ शुभ-वंदन ★
★ शुभ-वंदन ★
*प्रणय प्रभात*
गीत- सिखाए ज़िंदगी हरपल...
गीत- सिखाए ज़िंदगी हरपल...
आर.एस. 'प्रीतम'
दोहे
दोहे
डॉ नवीन जोशी 'नवल'
न रोको यूँ हवाओं को...
न रोको यूँ हवाओं को...
Sunil Suman
चंद्रयान ने चांद से पूछा, चेहरे पर ये धब्बे क्यों।
चंद्रयान ने चांद से पूछा, चेहरे पर ये धब्बे क्यों।
सत्य कुमार प्रेमी
Loading...