Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
30 Jan 2018 · 1 min read

हाइकू

ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

पोस्ट ऑफिस के पास

रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) मप्र

opkshatriya@gmail.com

9424079675

————–
उम्र बढी. है
लौटा है बचपन
बूढा. है तन ॥
___________
खोई मस्तियाँ
बङप्पन मेँ मेरी
डूबी हश्तियाँ ॥
___________
हूँ पचपन
हरकत ऐसी है
ज्योँ बचपन ॥
___________
मैँ भी हूँ जवाँ
उम्र घटती जाती
बढ.ती कहाँ ?
==========
डूबता सूर्य
स्वागत करे चाँद
आ जा तू वर्ष
————–
​पकी फसलें
रच दे इतिहास
यादों के दिन.
​—————–
​वर्ष ही लाया
खुशियों का तराना
राग पुराना.
​—————
​ठण्ड की भेंट
नए वर्ष का कोट
पहने सभी.
​—————
​नई सौंगाते
बाँटता चला गया
नया था वर्ष.
​—————-
​क्षण ने बोई
दिन की जो फसलें
वर्ष ने काटी.
​————–
​क्षण की आंधी
निगल गई वर्ष
यादों के साथ.
————-​
​नहाए दिन
बनठन के लाएं
नया ये वर्ष.
​—————-
​वर्ष के पृष्ठ
लिखेगा इतिहास
यादों का पेन.
—————
बूढ़ा गया है
सोलह का यौवन
आ जा सत्रह.
————
यादों के बीज
समय की भूमि पे
रचे साहित्य.
—————
सूरज बोता
बारह-माह बीज
काटता दिन.
————-
आओ | लिख दो
मन की अभिलाषा
बोले ये वर्ष.
————–
हाथों से रेत
फिसल गए दिन
यादों के बिन.
————
ख्वाबों की रात
वर्ष के 12 हाथ
रचते दिन.
—————-
सूरज रचें
धरा पर मेहंदी
खिलते फूल.
———-
वधु लगाए
हाथों पर मेहंदी
वर मुस्काएं.
———–
मेहंदी रचे
मन की हथेली पे
खिले चेहरा.
——++
ओमप्रकाश क्षत्रिय “प्रकाश”

पोस्ट ऑफिस के पास

रतनगढ़-४५८२२६ (नीमच) मप्र

opkshatriya@gmail.com

9424079675

Loading...