Sahityapedia
Sign in
Home
Search
Dashboard
Notifications
Settings
25 Dec 2017 · 2 min read

विचारों पर विचार

कहानी लिखते समय कभी-कभी एक दुविधा का सामना करना पड़ता है। एक विचार को आधार बनाकर एक कहानी (या लेख) गढ़ी गयी। उस विचार से बहुत से अन्य बातें, विचार, उदाहरण और निष्कर्ष जुड़े होते हैं। अब लेखक के पास दो विकल्प हैं या तो केवल उस मूल विचार को उभार कर कहानी लिख दे या फिर उस विचार के साथ बढ़ती बातों को उस कहानी में शामिल करे। विचार को मुख्य आकर्षण की तरह प्रस्तुत करने में ये संशय नहीं रहता कि पाठक का ध्यान उस विचार पर नहीं जाएगा। साथ ही पाठक को कुछ नयेपन का अनुभव होता है। इसका मतलब ये नहीं कि मूल विचार से अलग कुछ लिखा ही ना जाए। ये कुछ वैसा ही है जैसे दवाओं या रसायनों को जलमिश्रित (डायल्यूट) कर उनका सही अनुपात बनाया जाता है। विचार को घटनाओं एवम किरदारों से इतना डायल्यूट किया जाए कि उसका प्रभाव बना रहे और वो अधपका ना लगे।

कथा में पूरा ध्यान आईडिया पर होने का एक घाटा यह है कि पाठक को उस रचना में अधूरापन लग सकता है। उन्हें प्रभावी विचार वाली कहानी पढ़कर ये लग सकता है कि इस कहानी में और बहुत कुछ होना चाहिए था। कहानी की घटनाएं और पात्र एक औपचारिकता से लग सकते हैं। वहीं अधिक डायल्यूट होने पर घटनाओं, किरदारों की अन्य बातों में विचार कहीं घुल सा जाता है। कभी-कभार तो पाठक का रडार विचार को पकड़ ही नहीं पाता। कुछ अपवाद में ऐसा इच्छित हो सकता है पर अधिकतर कहानी को ‘कहानी’ बनाने में उसका आधार गुम हो जाता है।

विचारों से कथा या लेख बनाने के इन प्रयोगों में कभी मैं आईडिया को प्राथमिकता देता हूँ तो कभी अन्य घटकों से मिश्रित कहानी को लिखता हूँ। स्थिति अनुसार दोनों तरीके आज़माते रहना चाहिए। अगर किसी विचार में काफी सम्भावना दिखे तो उसपर दोनों तरीकों से लिखना चाहिए। वैसे एक बार किसी विचार पर कुछ लिखने के बाद तुरंत ही दोबारा (चाहे अलग तरीके से सही) उसपर लिखने का मन नहीं करता…अगर ऐसा कुछ है, तो भी उस आईडिया को आगे के लिए बचा कर रख लें। बाद में कभी जब मन करे तब अन्य तरीके से लिखने का प्रयास करें।

==========
#ज़हन

Language: Hindi
Tag: लेख
350 Views
📢 Stay Updated with Sahityapedia!
Join our official announcements group on WhatsApp to receive all the major updates from Sahityapedia directly on your phone.

You may also like these posts

🙅उल्टी-पट्टी🙅
🙅उल्टी-पट्टी🙅
*प्रणय प्रभात*
जिसे जाना होता है वो बेवजह को ही वजह बता के चला जायेगा,
जिसे जाना होता है वो बेवजह को ही वजह बता के चला जायेगा,
$úDhÁ MãÚ₹Yá
तक़दीर का क्या, कभी रूठी, कभी संभल गई
तक़दीर का क्या, कभी रूठी, कभी संभल गई
Shreedhar
*अब लिखो वह गीतिका जो, प्यार का उपहार हो (हिंदी गजल)*
*अब लिखो वह गीतिका जो, प्यार का उपहार हो (हिंदी गजल)*
Ravi Prakash
आपको क्या लगता है ! सामने वाला कुछ जान नहीं रहा होता हैं।
आपको क्या लगता है ! सामने वाला कुछ जान नहीं रहा होता हैं।
पूर्वार्थ
*मनः संवाद----*
*मनः संवाद----*
रामनाथ साहू 'ननकी' (छ.ग.)
" टूटने का मतलब "
Dr. Kishan tandon kranti
*
*"मां चंद्रघंटा"*
Shashi kala vyas
दुनिया में इतना गम क्यों है ?
दुनिया में इतना गम क्यों है ?
ओनिका सेतिया 'अनु '
कहना नहीं कल को यह हमसे
कहना नहीं कल को यह हमसे
gurudeenverma198
sp,62लखनऊ हजरतगंज
sp,62लखनऊ हजरतगंज
Manoj Shrivastava
ढूँढू मैं तुम्हे कैसे और कहाँ ?
ढूँढू मैं तुम्हे कैसे और कहाँ ?
Abasaheb Sarjerao Mhaske
चलो दो हाथ एक कर ले
चलो दो हाथ एक कर ले
Sûrëkhâ
20. सादा
20. सादा
Rajeev Dutta
4344.*पूर्णिका*
4344.*पूर्णिका*
Dr.Khedu Bharti
ग़ज़ल
ग़ज़ल
आर.एस. 'प्रीतम'
ग़ज़ल
ग़ज़ल
ईश्वर दयाल गोस्वामी
बड़ी तक़लीफ़ होती है
बड़ी तक़लीफ़ होती है
Davina Amar Thakral
वक्त गर साथ देता
वक्त गर साथ देता
VINOD CHAUHAN
हिंदी मेरी राष्ट्र की भाषा जग में सबसे न्यारी है
हिंदी मेरी राष्ट्र की भाषा जग में सबसे न्यारी है
SHAMA PARVEEN
जहाँ सूर्य की किरण हो वहीं प्रकाश होता है,
जहाँ सूर्य की किरण हो वहीं प्रकाश होता है,
Ranjeet kumar patre
जब-जब
जब-जब
Khajan Singh Nain
कही अनकही
कही अनकही
Deepesh Dwivedi
झूठी मुस्कुराहटें
झूठी मुस्कुराहटें
Krishna Manshi (Manju Lata Mersa)
आशियाना
आशियाना
D.N. Jha
मेरा घर संसार
मेरा घर संसार
Savitri Dhayal
वर्षा
वर्षा
ओमप्रकाश भारती *ओम्*
बे-फ़िक्र ज़िंदगानी
बे-फ़िक्र ज़िंदगानी
Shyam Sundar Subramanian
प्रपात.....
प्रपात.....
sushil sarna
मैं कुछ नहीं चाहती
मैं कुछ नहीं चाहती
Jyoti Roshni
Loading...