Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Dec 2017 · 1 min read

लिखो समस्या

दर्द भरी अब ग़ज़ल ना लिख।
सबकुछ लिख वो पल ना लिख।।

लिखना है तो लिखो समस्या।
लेकिन उसका हल ना लिख।।

मेरे खातिर रोने वाली।
उन आँखो में जल ना लिख।।

कालपात्र के हर नायक के।
आगे अब तो खल ना लिख।।

उसको कब भाता है “बेशर्म”।
चूड़ी और काजल ना लिख।।

विजय बेशर्म
9424750038

Loading...